{"_id":"603fc8d8b3e24b51d429653a","slug":"joe-root-says-pitch-looks-very-similar-to-last-match-everyone-trained-all-available-for-selection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच से पहले रूट ने भरी हुंकार, कहा- पिछले मैचों से सीखा सबक, चौथे टेस्ट में चुनौती के लिए तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच से पहले रूट ने भरी हुंकार, कहा- पिछले मैचों से सीखा सबक, चौथे टेस्ट में चुनौती के लिए तैयार
Wed, 03 Mar 2021 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बुधवार को कहा कि भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए पिच तीसरे टेस्ट मैच की पिच के समान दिख रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेहमान टीम ने पिछले मैचों से सबक सीख लिया है और वे गुरुवार से शुरू होने वाली चुनौती के लिए तैयार हैं। चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर उन्होंने यहां वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह अहम है कि अगर हम पहली पारी में उसी स्थिति में पहुंच जाएं तो हम सचमुच इसका फायदा उठाएं और फिर स्कोरबोर्ड पर रन बनाकर मैच में शुरू में दबदबा बनाएं।'
विज्ञापन
यह पिच बिलकुल उसी पिच की तरह दिख रही है
रूट से जब पिछले टेस्ट की पिच पर चल रही बहस के बारे में और चौथे टेस्ट के लिए पिच कैसी दिख रही है, इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह (पिच) बिलकुल उसी पिच की तरह दिख रही है। मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज यही है कि हम पिछले दो टेस्ट मैचों से सबक सीखें और सुनिश्चित करें कि हम इसके लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
हम बड़ी साझेदारियां बनाने के तरीके ढूंढेंगे
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाज, अगर आप रन नहीं बनाते हो तो आपको हमेशा खुद को देखना होगा, आपको कोशिश करनी होगी और सुधार करने के तरीके ढूंढने होंगे और हमने निश्चित रूप से ऐसा किया है। अगर इस बार भी पिच वैसी ही होती है तो हम बड़ी साझेदारियां बनाने के तरीके ढूंढेंगे और कुछ अच्छा स्कोर बनाएंगें।'
विज्ञापन
चौथे टेस्ट से पहले सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया
वहीं, उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के शुरुआत में उनकी टीम बीमारी का शिकार हो गई थी लेकिन भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया और सभी चयन के लिए उपलब्ध हैं। इंग्लिश कप्तान ने कहा, 'खिलाड़ी फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध भी। इससे हमें टीम चुनने के लिए कुछ समय और लगेगा।'