{"_id":"6037da0a8ebc3e8c981db050","slug":"joe-root-says-icc-to-decide-whether-motera-pitch-is-fit-for-purpose-not-players-after-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद जो रूट को याद आया ICC, कहा- अब सही-गलत का फैसला उनके ही हाथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बाद जो रूट को याद आया ICC, कहा- अब सही-गलत का फैसला उनके ही हाथ
Fri, 26 Feb 2021 08:32 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के हाथों तीसरे टेस्ट (डे-नाइट) में 10 विकेट से मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पिच को लेकर बयान दिया। हार के बाद मीडिया से बातचीत में रूट ने कहा मोटेरा की पिच टेस्ट क्रिकेट खेलने के सही थी या नहीं यह फैसला खिलाड़ियों को नहीं बल्कि आईसीसी को करना है।
विज्ञापन
हम निराश हैं, हमने मौके गंवाए- जो रूट
मैच के बाद रूट ने कहा, मुझे लगता है कि यह पिच काफी चुनौतीपूर्ण था। यह पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद मुश्किल थी। मगर इसका फैसला खिलाड़ी नहीं करेंगे कि यह खेलने के लिए सही है या नहीं। यह आईसीसी का काम है।' इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, 'एक खिलाड़ी के रूप में हमें जैसी भी परिस्थितियां हों उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।' उन्होंने आगे कहा, 'हम निराश हैं। मुझे लगता है कि हमने मौके गंवाए खासकर पहली पारी में। हमारा स्कोर एक समय 71/2 था और हमारे पास बड़ा स्कोर करने का वास्तव में एक अच्छा मौका था।'
विज्ञापन
10 विकेट से हारा इंग्लैंड
बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम सिर्फ 112 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए 145 रन के साथ उन्हें 33 रन की मामूली बढ़त मिली। अपनी दूसरी पारी में तो इंग्लैंड की हालत और खराब थी। 81 रन पर आउट होने के बाद भारत के सामने मेहमानों ने 49 रन का आसान लक्ष्य रखा, जिसे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर 7.4 ओवर में ही पा लिया और 10 विकेट से भारत की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन