फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root Record Century in 1st Test: Sir Alastair Cook On Joe Root said Root will Go Miles Past My Record| England vs New Zealand Lords Test

Joe Root Record: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा- मेरे रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देंगे जो रूट, तीनों फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Mon, 06 Jun 2022 08:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jun 2022 08:18 PM IST
सार

एक वक्त इंग्लैंड की टीम ने 69 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जो रूट, बेन स्टोक्स और बेन फोक्स ने संभलकर खेला और इंग्लिश टीम को जीत दिलाई। अपनी शतकीय पारी में रूट ने 10 हजार टेस्ट रन भी पूरे किए।

विज्ञापन
Joe Root Record Century in 1st Test: Sir Alastair Cook On Joe Root said Root will Go Miles Past My Record| England vs New Zealand Lords Test
कुक और जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जो रूट की 115 रनों की नाबाद पारी की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पांच विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने 277 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड ने पांचवें दिन पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।  
विज्ञापन

एक वक्त इंग्लैंड की टीम ने 69 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जो रूट, बेन स्टोक्स और बेन फोक्स ने संभलकर खेला और इंग्लिश टीम को जीत दिलाई। अपनी शतकीय पारी में रूट ने 10 हजार टेस्ट रन भी पूरे किए। वह इस मुकाम को छूने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सर एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कुक ने कहा है कि रूट उनके रिकॉर्ड से काफी आगे निकल जाएंगे। कुक ने 31 साल के रूट की जमकर तारीफ की है। कुक ने कहा- रूट को बल्लेबाजी करते देखने में मजा आता है। वह एक कम्प्लीट बैटर हैं। मैंने उनके जैसा बल्लेबाज नहीं देखा। मेरे लिए पहले के दौर में जो सबसे अविश्वसनीय पारी खेल सकने वाले बल्लेबाज थे, वह केविन पीटरसन थे। हालांकि, अब तीनों फॉर्मेट में वह जो रूट हैं। उनकी कंसिस्टेंसी देखने लायक है।
विज्ञापन

कुक ने कहा- अगर रूट को चोट नहीं लगे तो वह मेरे रिकॉर्ड से मीलों आगे निकल जाएंगे। उनके बल्ले से निकलते रनों को रोकना बहुत कठिन है। मैं 30 के बाद थोड़ा धीमा पड़ गया था, लेकिन रूट के साथ ऐसा नहीं है। उनके शॉट में खतरा कम होता है। वह मैदान के चारों ओर रन बनाते हैं। वह 30-40 गेंदों को पहले आराम से खेलते हैं, फिर अपने शॉट लगाते हैं।

रूट एलिस्टेयर कुक के बाद 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में कुक 12,472 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। रूट के फिलहाल 10,015 रन हैं। इस लिस्ट में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 15,921 रन के साथ शीर्ष पर हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 277 रनों का लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड की टीम 20वें ओवर में चार विकेट गंवा चुकी थी और मुश्किल में दिख रही थी। इसके बाद रूट और बेन स्टोक्स ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। स्टोक्स 54 रन बनाकर आउट हुए। 159 के कुल स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा। फिर विकेटकीपर-बल्लेबाज बेन फोक्स ने रूट के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 120 रनों की नाबाद साझेदारी की और इंग्लैंड को पांच विकेट से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed