फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root opened up about what it means to play the Bazball way ahead of Test series against India

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले बैजबॉल को लेकर जो रूट ने रखी राय,  बोले- इस शैली में खेलने का आनंद लिया

Wed, 18 Jun 2025 03:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Jun 2025 03:41 PM IST
सार

रूट ने बताया कि बैजबॉल शैली के तहत खेलने के दौरान उन्होंने अपने खेल का आनंद लिया। रूट इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।

विज्ञापन
Joe Root opened up about what it means to play the Bazball way ahead of Test series against India
जो रूट - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बैजबॉल शैली को लेकर अपनी राय रखी है। ब्रेंडन मैकुलम के मुख्य कोच बनने और बेन स्टोक्स को कप्तानी सौंपे जाने के बाद इंग्लैंड ने बैजबॉल शैली में टेस्ट मैच खेलने की नीति अपनाई है जिसमें टीम आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करती है। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जाना है।  
विज्ञापन


 

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं रूट 
एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए रूट ने बताया कि बैजबॉल शैली के तहत खेलने के दौरान उन्होंने अपने खेल का आनंद लिया। रूट इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रूट ने कहा, यह मेरे करियर का सबसे मजेदार समय बन गया है, जिस तरह से हम खेलते हैं, जो माहौल बनाया गया है। बेन और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने जो काम किया है, वह शानदार है और इसके साथ (बैजबॉल) बहुत मजा आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट ने कहा, 'हो सकता है कि हमेशा इसकी रिपोर्टिंग न हो। मुझे नहीं लगता कि 'बैजबॉल' इसका वर्णन करने का सही तरीका है। यह एक बड़ा बदलाव रहा है और यह बहुत सी टीमों के खेलने के तरीके से अलग है, लेकिन इसे खेलने के कई तरीके हैं।' बैजबॉल के बाद से रूट की रन गति तेज हुई है और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। 
विज्ञापन

अपने करियर का आनंद लेना चाहते हैं रूट 
अपने करियर को लेकर रूट ने कहा कि वह बस अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं और इसका आनंद लेना चाहते हैं। जितने भी साल उनके करियर के बचे हैं, वह बस उसे यादगार बनाना चाहते हैं। रूट ने कहा, 'मैं बस खेल का आनंद लेना चाहता हूं, 10 साल या उससे कम उम्र का वह सच्चा अहसास याद करना चाहता हूं।' रूट भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं और भारतीय गेंदबाजों के सामने उन्हें सस्ते में आउट करने की चुनौती होगी। रूट भारत के लिए सीरीज में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed