फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jharkhand demands Farewell match for Dhoni in Ranchi CM hemant soren writes to BCCI

'दिल अभी भरा नहीं', झारखंड ने की धोनी के लिए रांची में फेयरवेल मैच की मांग

Sun, 16 Aug 2020 02:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand demands Farewell match for Dhoni in Ranchi CM hemant soren writes to BCCI
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने जुलाई 2019 में आखिरी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था लेकिन इसके बाद से वे टीम से दूर थे। धोनी के अचानक से संन्यास लेने के फैसले ने उनके फैंस समेत सभी को चौंका दिया है। यही कारण है कि अब उनके लिए फेयरवेल मैच की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन



झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में शनिवार को ट्वीट किया और बीसीसीआई से धोनी के लिए रांची में एक मैच की मांग की। सीएम ने लिखा, 'देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखंड़ का लाल माही को नीली जर्सी पहने नहीं देख पायेंगे। पर देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूं हमारे माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। बीसीसीआई से अपील करना चाहूंगा माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाए जिसकी मेजबानी पूरा झारखंड करेगा।
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि धोनी झारखंड के रांची के रहने वाले हैं और यहीं से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने विश्व पटल पर अपना और रांची का नाम स्थापित किया। यही कारण है कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने बीसीसीआई से यहां धोनी के लिए फेयरवेल मैच करवाने की मांग की है।




धोनी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन अचानक से संन्यास लेने के अपने फैसले के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया। टी-20 वर्ल्ड कप। वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसी आईसीसी की तीन मुख्य ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां अपने नाम की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed