फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jemimah Rodrigues batting and Poonam spins India to a 13-run victory over Sri Lanka First in T20I

जेमिमा-पूनम की मदद से जीती महिला टीम, पहले टी-20 में श्रीलंका को 13 रन से हराया 

Thu, 20 Sep 2018 05:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
Jemimah Rodrigues batting and Poonam spins India to a 13-run victory over Sri Lanka First in T20I
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीम

जेमिमा रोड्रिग्ज (36 रन, 15 गेंद) और पूनम यादव (4/26) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में बुधवार को श्रीलंका को 13 रन से शिकस्त दे दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए, जिसके जवाब में मेजबान टीम 19.3 ओवर में 155 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


श्रीलंका की शुरुआत दमदार रही थी। कप्तान अटापट्टू (27) और यशोदा मेंडिस (32) ने पहले विकेटके  लिए 2.5 ओवर में 39 रन जोड़े। मेंडिस को अरुंधती रेड्डी ने पवेलियन भेजकर मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई। शुरुआती झटका लगने के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई और मेजबान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं इशानी कौशल्या ने 45 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन पूनम यादव ने उन्हें आउट करके श्रीलंका की वापसी के रास्ते बंद कर दिए। पूनम यादव ने चार ओवर में 26 रन देकर मैच में सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। राधा यादव और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि पाटिल एवं रेड्डी को एक-एक विकेट मिला। दूसरा टी-20 कोलंबो में शुक्रवार को खेला जाएगा
विज्ञापन


रोड्रिग्ज ने लगाए एक ओवर में तीन छक्के
18 साल की युवा बल्लेबाज रोड्रिग्ज ऐसी पहली महिला क्रिकेटर हो गईं जिन्होंने एक ओवर में तीन छक्के मारे। भारत की शुरुआत खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना बिना खाता खोले ही आउट हो गईं। अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने 17 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज ने विकेटकीपर तान्या भाटिया (46) के अलावा अनुजा पाटिल (36) ने अहम पारी खेली। तान्या भाटिया ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed