फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah roar before his return, said – was always preparing to bowl 10 overs in the World Cup

Jasprit Bumrah: वापसी से पहले बुमराह ने भरी हुंकार, बोले- हमेशा विश्व कप में 10 ओवर करने की तैयारी कर रहा था

Thu, 17 Aug 2023 10:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 10:18 PM IST
सार

जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कहा है कि वह एक साल तक भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह विश्व कप में 10 ओवर करने के बारे में सोच रहे थे।
 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah roar before his return, said – was always preparing to bowl 10 overs in the World Cup
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार (18 अगस्त) से हो रही है। टीम इंडिया इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में तीन टी20 मैच खेलेगी। बुमराह 326 दिन बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर 2022 में खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 में उन्होंने चार ओवर में 50 रन दिए थे। अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह उनका सबसे महंगा स्पेल था। सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में बुमराह भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उन्होंने इससे पहले 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ भारत के पहले टी20 मैच से एक दिन पहले कहा "जब चोट ठीक होने में समय लगता है, तो यह निराशाजनक हो सकता है। खुद पर संदेह करने के बजाय, मैं सोच रहा था कि कैसे फिट होऊं और वापसी करूं। मैं विश्व कप के हर मैच में पूरे 10 ओवर करने के बारे में सोच रहा था। शरीर को समय और सम्मान देना महत्वपूर्ण है। मैंने इसे कभी भी एक बुरे दौर के रूप में नहीं लिया।" मुझे नहीं लगा कि मेरा करियर खत्म हो सकता है। मैं समाधान ढूंढ रहा था और जब समाधान आया तो मुझे अच्छा महसूस हो रहा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा "जब आप किसी चोट का सामना कर रहे होते हैं तो आप उस समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे होते हैं, न कि वह जो दुनिया कह रही है। मैं ठीक होना चाहता था। आप खेल का और अधिक आनंद लेना सीखते हैं। मैंने इसे एक ऑफ सीजन के रूप में देखा। इसलिए मुझे परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला। मैंने इसे सकारात्मकता के साथ देखा। मैं क्रिकेट से दूर रहा। टीम के साथियों के साथ बातचीत से मेरा उत्साह बना रहा।”

उन्होंने कहा कि चोट को ठीक होने के लिए समय की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, "मैं एनसीए में कई खिलाड़ियों से मिला। कभी-कभी चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं। शरीर को ठीक होने के लिए समय की जरूरत होती है और आपको शरीर का सम्मान करने की जरूरत होती है। जब आप वापस आते हैं तो आपके अंदर भूख होती है। जब आप लगातार क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो आप नहीं जानते कि ऑफ सीजन कैसा होता है। इस चरण में, जब तक मेरी शारीरिक परेशानियां खत्म हो गईं, मैं अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर काम करना चाहता था। मैं देख रहा था कि टीम कैसा प्रदर्शन कर रही है और खिलाड़ियों से मिलना अच्छा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed