NZ Inning
188/4 (15.3 ov)
Glenn Phillips 72(39)*
Michael Bracewell 45 (18)
IND elected to bowl
{"_id":"66fbd9dafe5de4f5180874cc","slug":"jasprit-bumrah-praised-akash-deep-for-his-spirit-after-the-kanpur-test-match-says-happy-to-mentor-him-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: आकाश दीप की मदद कर खुश हैं 'मेंटर' बुमराह, तेज गेंदबाज की तारीफ में पढ़े कसीदे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: आकाश दीप की मदद कर खुश हैं 'मेंटर' बुमराह, तेज गेंदबाज की तारीफ में पढ़े कसीदे
Tue, 01 Oct 2024 04:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:46 PM IST
सार
आकाश ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की थी। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया। बुमराह ने आकाश की प्रगति पर चर्चा की और कहा कि जिस तरह से आकाश एक टेस्ट गेंदबाज के रूप में उभर रहे हैं, वो भारत के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
आकाश दीप
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट में आकाश दीप के मेंटर बनकर खुश हैं। बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में तीन विकेट झटके। भारत की जीत के बाद बुमराह ने आकाश की काफी प्रशंसा की और कहा कि उन्हें जब भी गेंदबाजी के लिए कहा जाता है आकाश अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आकाश ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की थी। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया। बुमराह ने आकाश की प्रगति पर चर्चा की और कहा कि जिस तरह से आकाश एक टेस्ट गेंदबाज के रूप में उभर रहे हैं, वो भारत के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'आकाश की प्रगति भारत के लिए अच्छा संकेत'
बुमराह ने कानपुर टेस्ट मैच खत्म होने के बाद कहा, हां, आकाश मेरे पास काफी आते हैं। स्पैल से पहले उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या चल रहा है। आपको क्या लगता है कि मुझे क्या करना चाहिए? हमारे बीच काफी दिलचस्प चर्चा हुई। जिस ऊर्जा से वह गेंद डालते हैं, वह मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। हमारे लिए यह अच्छा संकेत है। हां, वह जिस तरह से प्रगति कर रहा है उससे मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि वह और मजबूत होता जाएगा।

बुमराह ने इसके साथ ही भारत के लंबे टेस्ट सत्र पर भी राय रखी। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसके बाद वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। बुमराह ने कहा कि खिलाड़ी लंबे सत्र के लिए तैयार हैं और शरीर साथ देगा तो सभी मुकाबले खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बुमराह ने कहा, विश्व कप के बाद हमें थोड़ा ब्रेक मिला जिससे हम टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर सकें और जरूरी है कि यह बात दिमाग में रहे। जाहिर है कि आपको यह पता होना चाहिए कि आप कितने ओवर डाल रहे हैं और कहां आपका शरीर जा रहा है, इस पर भी कार्यक्रम निर्भर करता है। हमारा लंबा टेस्ट कार्यक्रम है और इसिलए हमें ब्रेक मिला था। कुछ समय परिवार के साथ बिताया और फिर अभ्यास में लौटे। उम्मीद है कि हम सभी मुकाबले खेल सकेंगे।