{"_id":"6831b0ba40593cb5050ca996","slug":"jasprit-bumrah-is-unlikely-to-play-all-five-tests-in-england-chief-selector-ajit-agarkar-said-during-pc-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर पांचों मैच नहीं खेलेंगे बुमराह? अगरकर ने दिए संकेत; शमी के बाहर होने पर रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर पांचों मैच नहीं खेलेंगे बुमराह? अगरकर ने दिए संकेत; शमी के बाहर होने पर रखी राय
Sat, 24 May 2025 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 May 2025 05:13 PM IST
सार
बुमराह की फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन हमेशा ही चिंता का विषय रहा है और यही कारण है कि रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें कमान नहीं सौंपी।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच टेस्ट मैचों में उपलब्ध रहना तय नहीं है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भारतीय टीम का एलान करते हुए बताया कि कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए बुमराह का सभी मैच में खेलना मुश्किल है। अगरकर ने कहा कि यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फिजियो और डॉक्टरों की सलाह के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
अगरकर बोले- बुमराह हमारे लिए महत्वपूर्ण
बीसीसीआई ने शनिवार को इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। भारत शुभमन गिल के नेतृत्व में इस सीरीज में खेलने उतरेगा। अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, जिस तरह फिजियो और डॉक्टरों ने हमें बताया है, मुझे नहीं लगता कि बुमराह सभी पांच मैचों में उपलब्ध रह सकेंगे। वह तीन या चार कितने मैचों में खेलेंगे इसका फैसला इस पर निर्भर करेगा कि सीरीज कैसी चल रही है और उनका शरीर कितना वर्कलोड ले पा रहा है। बुमराह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। अगर वह तीन या चार टेस्ट मैचों के लिए भी फिट रहे तो हमें टेस्ट मैच जिता सकते हैं।

अगरकर ने कहा, हमें इस बात की खुशी है कि बुमराह फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जिस तरह उन्हें झटका लगा था वो ज्यादा गंभीर नहीं रहा। बुमराह फिर से खेल रहे हैं। मुझे पता है कि फिलहाल वह टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन हमने देखा है कि वह आईपीएल में किस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि बुमराह भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 'रोहित-कोहली की जगह भरना मुश्किल', टीम की घोषणा के बाद अगरकर ने Ro-Ko के योगदान को सराहा

बुमराह की फिटनेस हमेशा चिंता का विषय
चयन समिति ने गिल को कप्तानी सौंपी है जो टेस्ट में भारत के 37वें कप्तान होंगे। ऋषभ पंत इस सीरीज के लिए उपकप्तान नियुक्त किए गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो मैचों में टीम की कमान संभाली थी, लेकिन वह पांचवें टेस्ट मैच के दौरान चोट के कारण बाहर हो गए थे। बुमराह की फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन हमेशा ही चिंता का विषय रहा है और यही कारण है कि रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें कमान नहीं सौंपी।

शमी की फिटनेस बनी बाधा?
इस टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शामिल नहीं हैं। शमी को इससे पहले चोट के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी नहीं चुना गया था। शमी को लेकर अगरकर ने कहा, हमने शमी के साथ बातचीत की थी। शमी टेस्ट सीरीज के लिए फिट होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मौजूदा स्थिति में वह पांच टेस्ट मैच खेल सकते हैं। मुझे ये भी नहीं लगता कि वह उतने फिट हैं जितनी जरूरत है। मेडिकल टीम ने हमें बताया है कि शमी सीरीज में नहीं खेल सकते हैं। दुर्भाग्य से, हमें उम्मीद थी कि वह सीरीज के किसी हिस्से में हमारे लिए उपलब्ध होंगे। अगर शमी इस समय फिट नहीं है, तो इंतजार करना मुश्किल है। हमने सोचा कि हम उन खिलाड़ियों के साथ योजना बनाएंगे जो उपलब्ध हैं। हम उसे चुनने की कोशिश करना चाहते थे, लेकिन, इस समय वह फिट नहीं है।