दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शादी इन दिनों चर्चा में है। जैसे ही यह खबर वायरल हुई कि भारतीय पेसर शादी करने जा रहे हैं, फैंस जानने को बेताब हो गए कि उनकी दुल्हनियां कौन बनेगी? कयासों का बाजार गर्म हुआ। अनुमान लगने शुरू हुए। जस्सी के अफेयर्स और महिला मित्रों की सूची खंगाली जाने लगी। नौबत तो यहां तक आ गई कि साउथ की एक एक्ट्रेस के परिवार को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। अब ताजा रिपोर्ट में लड़की के नाम के साथ शादी की तारीख और स्थान का भी दावा किया गया है।
इस हसीना से शादी करने जा रहे जसप्रीत बुमराह, 14-15 मार्च को गोवा में लेंगे सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा की ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बुमराह स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ 14-15 मार्च को गोवा में सात फेरे लेंगे। हालांकि अभी तक दोनों की ही ओर अबतक इसकी पुष्टि नहीं की गई है और न ही खंडन किया गया है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ करीबी दोस्त और चुनिंदा रिश्तेदार ही कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जी हिंदुस्तान ने भी अपनी रिपोर्ट में यही दावा किया है।
Jasprit Bumrah will be marrying Sanjana Ganesan on 14-15 March in Goa 👫😍
— Sportskeeda (@Sportskeeda) March 8, 2021
Congratulations to both of them! ❤️ pic.twitter.com/Ah3mlgkOGI
प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा दोनों को कभी सार्वजनिक स्थान पर साथ नहीं देखा गया। न ही इससे पहले किसी मीडिया रिपोर्ट में दोनों के अफेयर की बात सामने आई थी। अगर यह बात सच साबित होती है तो अपने रिश्ते को छुपाए रखने में दोनों ने कामयाबी हासिल की है। सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने-अपने तरीके से इस कपल को बधाई दे रहे हैं।
Stuart Binny married Mayanti Langer
...
Now Jasprit Bumrah set to marry Sanjana Ganeshan .!!!
Star sports need to keep away their anchors from Indian Cricketers 😅🤣 pic.twitter.com/AkF58LXoBX
28 वर्षीय संजना गणेशन एक क्रिकेट एंकर/प्रेजेंटर हैं। पिछले कुछ समय से वह कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं। वह आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी रही हैं। संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं। संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता।
वैसे उन्होंने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था। संजना पुणे की मशहूर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंचीं।