{"_id":"5c0c0929bdec2241885d54fa","slug":"jasprit-bumrah-believes-r-ashwin-will-play-a-key-role-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारतीय स्पिनर अश्विन को भी मिलेगी पिच से मदद'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'भारतीय स्पिनर अश्विन को भी मिलेगी पिच से मदद'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
ashwin
नाथन लायन पहले टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी के दौरान खुरदुरी सतह का पूरा फायदा उठा रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मानना है कि इससे संकेत मिलता है कि रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
भारत के पास अभी 166 रन की बढ़त है और उसके सात विकेट बाकी हैं। अभी दो दिन का खेल बाकी है। बुमराह ने कहा, 'अश्विन निश्चित रूप से अब ज्यादा अहम भूमिका निभाएंगे क्योंकि सतह काफी खुरदुरी हो गई है, हमने देखा कि नाथन लायन इससे फायदा उठा रहे हैं। वह अनुभवी गेंदबाज हैं और जानते हैं कि उसे क्या करना है। इसलिए वह निश्चित रूप से अहम भूमिका निभाएंगे।'
विज्ञापन
भारत ने गेंदबाजों के एकजुट प्रयास से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 235 रन पर समेट दिया। उन्होंने कहा, 'हम वह लेंथ जानने की कोशिश कर रहे हैं जो यहां उपयोगी रहे। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में काफी मूवमेंट था। यहां विकेट थोड़े से सपाट हैं इसलिए आपको उछाल मिलता है, लेकिन आपको निरंतर होना चाहिए।'
विज्ञापन