{"_id":"5bd2e137bdec22694623d1e7","slug":"jason-gillespie-wants-to-become-selector-of-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया में चयनकर्ता बनना चाहते हैं गिलेस्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आस्ट्रेलिया में चयनकर्ता बनना चाहते हैं गिलेस्पी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
जेसन गिलेस्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा है कि वह आस्ट्रेलिया क्रिकेट में चयनकर्ता बनने के इच्छुक हैं। ससेक्स के मौजूदा कोच गिलेस्पी ने इस साल एडीलेड स्ट्राइकर्स को पहला बिग बैश लीग टी20 खिताब दिलाया।
विज्ञापन
इसके अलावा यॉर्कशायर ने उनके मार्गदर्शन में 2014 और 2015 में दो डिविजन-वन खिताब जीते थे। उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया डॉटकॉम से कहा, 'मैं भविष्य में निश्चित रूप से चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहूंगा। यह चुनौतपूर्ण काम है और इसे कमतर नहीं आंकना चाहिये।'
विज्ञापन
फिलहाल क्रिकेट आस्ट्रेलिया की चयन समिति में ट्रेवर हांस, ग्रेग चैपल और राष्ट्रीय कोच जस्टिन लैंगर हैं।