{"_id":"64985878960054142c07fafb","slug":"james-anderson-warning-to-australia-ahead-of-lords-test-eng-vs-aus-2nd-test-the-ashes-2023-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashes 2nd Test: जेम्स एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी, दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes 2nd Test: जेम्स एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी, दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लेकर कही यह बात
Sun, 25 Jun 2023 09:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 25 Jun 2023 09:13 PM IST
सार
40 वर्षीय एंडरसन के लिए पिछला टेस्ट मुश्किल वाला रहा था, क्योंकि उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था। दूसरे टेस्ट से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा है कि इंग्लैंड अगले सप्ताह लॉर्ड्स में एशेज सीरीज बराबर करने के लिए अधिक सकारात्मक और अधिक आक्रामक होकर खेलेगा। एजबेस्टन में पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स द्वारा पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन पर घोषित करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला दो विकेट से जीता था। कुछ आलोचकों ने कहा था कि इस फैसले से ऑस्ट्रेलिया को मैच में पकड़ बनाने में मदद मिली। इंग्लैंड के फैसले का ऑस्ट्रेलिया ने फायदा उठाया था। अब दूसरा टेस्ट 28 जून से ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन
40 वर्षीय एंडरसन के लिए पिछला टेस्ट मुश्किल वाला रहा था, क्योंकि उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था। इंग्लैंड के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा- मुझे लगता है कि हम अगले टेस्ट में अधिक सकारात्मक, अधिक आक्रामक, अधिक मनोरंजक होंगे। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहते हैं कि लोग खुश होकर घर जाएं जैसा कि वे एजबेस्टन में हर दिन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंडरसन ने कहा, "सिर्फ इसलिए कि हम 1-0 से पीछे हैं, मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि हमने पिछले हफ्ते यह दिखाने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन किया कि अगर हम इसी तरह खेलते रहे और टक्कर लेते रहे तो हम अगले चार मैच जीत सकते हैं। हम आगे भी बिल्कुल वैसे ही चलेंगे।"
एंडरसन ने यह बयान लंदन स्टेडियम में दिया, जहां वह शिकागो कब्स और सेंट लुइस कार्डिनल्स के बीच बेसबॉल मैच देखने पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे। 35 वर्षीय लियोन ने कहा, "यह बिल्कुल अविश्वसनीय टेस्ट जीत थी और इसमें भूमिका निभा पाना बेहद खास था। यह मेरे लिए उन सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैचों में से एक है जिसे मैंने खेला।''
लियोन ने कहा- मूड बदल गया है। हमें बहुत काम करने की जरूरत है। हमें लगता है कि हम अभी भी बहुत कुछ बेहतर कर सकते हैं और अगर हम इंग्लैंड और उनके क्रिकेट ब्रांड के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं तो हमें बहुत कुछ बेहतर करने की जरूरत है। एजबेस्टन में पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन पर घोषित कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 273 रन बनाए और कंगारुओं के सामने 281 रन का लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।