IND vs ENG: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट में यह कमाल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज
एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 35000 से अधिक गेंद फेंकने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और कुल चौथे गेंदबाज बन गए हैं
विस्तार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने गुरुवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में 35000 से अधिक गेंद करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और कुल चौथे गेंदबाज बन गए हैं। दरअसल, एंडरसन से पहले तीन स्पिनरों श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (44,039 गेंदें), भारत के अनिल कुंबले (40,850) और ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (40,705) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें कि तेज गेंदबाजों में उनके बाद वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श (30,019 गेंदें), इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (29,863) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्रा (29,248) का नंबर आता है।
James Anderson becomes only the 4th bowler to deliver 35000+ balls in Test cricket.
44039- M Muralitharan
40850- A Kumble
40705- S Warne#ENGvsIND#IndvsEng pic.twitter.com/w243ZuOMRB— Cricstatsman (@cricstatsman) August 12, 2021विज्ञापन