फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jalal Yunus Resigns As Bangladesh Cricket Board Director, Know the reason behind this

Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक के तौर पर जलाल यूनुस का इस्तीफा, जानें पूरा मामला

Tue, 20 Aug 2024 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Aug 2024 08:56 AM IST
सार

वह 1990 के दशक से एक खेल आयोजक भी रहे हैं। 2009 के बाद से उन्होंने बीसीबी में एक महत्वपूर्ण पद संभाला और बाद में 2021 में क्रिकेट संचालन प्रमुख बने।

विज्ञापन
Jalal Yunus Resigns As Bangladesh Cricket Board Director, Know the reason behind this
जलाल यूनुस - फोटो : Twitter

विस्तार

जलाल यूनुस ने सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय खेल परिषद, बांग्लादेश में 41 विभिन्न खेल निकायों के नियंत्रण अधिकारियों ने यूनुस को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा। यूनुस बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज भी थे और उन्होंने 1980 के दशक में पेशेवर क्रिकेट खेला था। वह 1990 के दशक से एक खेल आयोजक भी रहे हैं। 2009 के बाद से उन्होंने बीसीबी में एक महत्वपूर्ण पद संभाला और बाद में 2021 में क्रिकेट संचालन प्रमुख बने।
विज्ञापन

जलाल यूनुस ने क्या कहा?

यूनुस ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा कि वह इस पद पर रहकर बांग्लादेश में क्रिकेट की प्रगति को रोकना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, 'मैंने क्रिकेट के व्यापक हित के लिए इस्तीफा दिया है। मैं क्रिकेट के सही तरीके से चलने के पक्ष में हूं। मैं संविधान के अनुसार मुझे बदलने के उनके इरादे से ठीक हूं। मैं क्रिकेट की प्रगति के लिए बाधा नहीं बनना चाहता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहा बांग्लादेश

इस बीच बांग्लादेश 21 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान से भिड़ेगा। दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से तीन सितंबर के बीच खेला जाएगा। सीरीज के दोनों मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी। शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली पाकिस्तान के लिए शीर्ष चार तेज गेंदबाज हैं जो पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे। बांग्लादेश ने अभी तक अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

बांग्लादेश के साथ कोचिंग अनुबंध पूरा करना चाहते हैं हथुरुसिंघा
वहीं, बांग्लादेश टीम के कोच पर भी तलवार लटक रही है। बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा देश में हाल ही में हुए राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ 2025 तक अपना अनुबंध तक पूरा करने के इच्छुक हैं। उथल-पुथल के बाद टीम के अंदर भी बड़े बदलाव की प्रबल संभावना है। श्रीलंका के 55 वर्षीय हथुरुसिंघा ने सोमवार को रावलपिंडी में कहा, 'मैंने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और मैं उस अवधि को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं। अगर बोर्ड बदलता है और नए लोग बदलाव करना चाहते हैं, तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। अगर वे चाहते हैं कि मैं पद पर बरकरार रहूं, अगर वे मेरे से खुश हैं तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।' उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed