Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jaker Ali Anik said Bangladesh are going to Asia Cup 2025 to become champions know details

Asia Cup 2025: 'हम जीतकर लौटेंगे', एशिया कप से पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज के बड़े बोल; खिताबी जीत का दावा किया

Mon, 18 Aug 2025 06:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 18 Aug 2025 06:47 PM IST
सार

बांग्लादेश के मध्य क्रम के बल्लेबाज जाकिर अली ने कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक है। उन्होंने कहा, 'इस बार हम एशिया कप में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ जा रहे हैं। निजी तौर पर, मैं कह सकता हूं कि मैं वहां सिर्फ चैंपियनशिप जीतने जा रहा हूं और ड्रेसिंग रूम में भी सभी को यही विश्वास है।'

विज्ञापन
Jaker Ali Anik said Bangladesh are going to Asia Cup 2025 to become champions know details
बांग्लादेश टीम - फोटो : @BCBtigers

विस्तार

बांग्लादेश के बल्लेबाज जाकिर अली अनिक ने एशिया कप 2025 से पहले खिताबी जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि बांग्लादेश की टीम इस बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करके लौटेगी। बता दें कि, एशिया कप का आगाज नौ सितंबर से होगा जबकि 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

'हम चैंपियन बनने जा रहे हैं'
इससे पहले बांग्लादेश के मध्य क्रम के बल्लेबाज जाकिर अली ने कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक है। उन्होंने कहा, 'इस बार हम एशिया कप में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ जा रहे हैं। निजी तौर पर, मैं कह सकता हूं कि मैं वहां सिर्फ चैंपियनशिप जीतने जा रहा हूं और ड्रेसिंग रूम में भी सभी को यही विश्वास है। खासकर अभी जो माहौल है और जिस तरह से सभी लोग मेहनत कर रहे हैं, उसे देखते हुए हम सभी को विश्वास है कि इस बार हम चैंपियन बनेंगे।' बांग्लादेश को ग्रुप बी में श्रीलंका, हांगकांग और ओमान के साथ रखा गया है। बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत 9 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हांगकांग के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे'
27 वर्षीय बल्लेबाज जाकिर ने कहा है कि उनकी टीम आगामी टूर्नामेंट में किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं लेगी और अपने अंदाज में क्रिकेट खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देगी। जाकिर ने अब तक 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 571 रन बनाए हैं, उनका औसत 27.19 है और सर्वाधिक स्कोर नाबाद 72 रहा है। उन्होंने कहा, 'किसी भी टीम को हल्के में लेने का सवाल ही नहीं उठता। हमारा मानना है कि हमारा प्लान हमेशा एक जैसा रहेगा। जिस तरह हम अपनी शैली में क्रिकेट खेलते हैं, उसी अंदाज में हर टीम के खिलाफ उतरेंगे। हम उसी हिसाब से तैयारी करेंगे ताकि मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed