{"_id":"6871ef59f0b068c69104d853","slug":"jadeja-pant-rahul-tease-shubman-gill-over-sara-tendulkar-watch-viral-video-ind-vs-eng-test-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Video: सारा को लेकर जडेजा-पंत और राहुल ने शुभमन पर ली चुटकी? देखें मजेदार वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Video: सारा को लेकर जडेजा-पंत और राहुल ने शुभमन पर ली चुटकी? देखें मजेदार वीडियो
Sat, 12 Jul 2025 10:45 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:45 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार एक साथ बैठे दिख रहे हैं। उनके साथ भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में जडेजा और पंत को शुभमन गिल की चुटकी लेते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
शुभमन-सचिन-अंजलि-सारा
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने हाल ही में लंदन में अपनी संस्था 'यूवीकैन फाउंडेशन' के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पर भारतीय टेस्ट टीम और पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत को सारा तेंदुलकर के नाम पर शुभमन गिल से मजे लेते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
पंत-जडेजा ने लिए शुभमन से मजे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार एक साथ बैठे दिख रहे हैं। उनके साथ भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में जडेजा और पंत को शुभमन गिल की चुटकी लेते देखा जा सकता है। वहां, सचिन की पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी बैठी नजर आती हैं। इस मजाक में केएल राहुल भी शामिल हो जाते हैं और हंसते नजर आते हैं।

View this post on Instagram
एक साथ दिखे थे सारा-शुभमन
युवराज सिंह के चैरिटी कार्यक्रम में गिल और सारा को एक साथ देखा गया था। सोशल मीडिया इसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। दोनों के एक साथ होने से चर्चा का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया, क्योंकि लंबे समय से इन दोनों के डेट करने की चर्चा रही है। हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

There is something going on between these two...😁#saratendulkar #ShubmanGill #YouWeCan #ViratKohli #YWC pic.twitter.com/82viAomyn4
— Irfan isak shaikh (@irfan_speak786) July 9, 2025