फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   It Not Broken Virat Kohli Quashes Thumb Injury Scare After ODI Triumph Over West Indies

आखिरी वन-डे में दर्द से तड़प उठे थे कोहली, क्या टेस्ट सीरीज से बाहर कर देगी अंगूठे की चोट?

Thu, 15 Aug 2019 01:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 15 Aug 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
It Not Broken Virat Kohli Quashes Thumb Injury Scare After ODI Triumph Over West Indies
विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वन-डे मैच में चोटिल हो गए। मैच में भारत की जीत के दौरान उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर गेंद लगी थी, हालांकि विराट ने कहा है कि कोई बड़ी चोट नहीं है, फ्रेक्चर नहीं हुआ है और 22 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट तक वह ठीक हो जाएंगे।

विज्ञापन

It Not Broken Virat Kohli Quashes Thumb Injury Scare After ODI Triumph Over West Indies
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी के 27वें ओवर में केमार रोच की बाउंसर कोहली के दाएं हाथ के अंगूठे में लगी। भारतीय कप्तान को इसके बाद दर्द से परेशान देखा गया, लेकिन फिजियो के उपचार के बाद उन्होंने भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया और श्रृंखला में 2-0 से जीत दिलाई।

 कोहली ने बुधवार को मैच के बाद कहा कि, मुझे नहीं लगता है कि फ्रेक्चर है, क्योंकि अगर ऐसा होता तो मैं बल्लेबाजी जारी नहीं रख पाता। सिर्फ नाखून टूटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

It Not Broken Virat Kohli Quashes Thumb Injury Scare After ODI Triumph Over West Indies
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अंगूठे की चोट के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा कि राहत की बात है कि कोई फ्रेक्चर नहीं है। जब गेंद लगी तो मुझे लगा कि स्थिति काफी बदतर होगी, लेकिन फ्रेक्चर नहीं है और मुझे पहले टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट हो जाउंगा। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट नार्थ साउंड में 22 अगस्त से खेला जाएगा।

विज्ञापन

It Not Broken Virat Kohli Quashes Thumb Injury Scare After ODI Triumph Over West Indies
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने वन-डे करियर का 43वां शतक लगाया। विंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में विराट का यह लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने सीरीज के तीसरे व आखिरी वन-डे में 99 गेंदों में 14 चौके की मदद से 114 रन का नाबाद पारी खेली। विराट ने ये शतक 94 गेंदों पर पूरा किया। इससे पहले उन्होंने अपना अर्धशतक 48 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से पूरी की थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में विराट का ये 9वां शतक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed