{"_id":"663ddc0415ad2d26c30a2097","slug":"ishan-kishan-shreyas-iyer-exclusion-from-central-contract-was-chief-selector-ajith-agarkars-call-said-jay-shah-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Central Contract: ईशान-अय्यर को केंद्रीय अनुबंध से बाहर रखने पर जय शाह का बड़ा खुलासा, बताया किसका फैसला था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Central Contract: ईशान-अय्यर को केंद्रीय अनुबंध से बाहर रखने पर जय शाह का बड़ा खुलासा, बताया किसका फैसला था
Fri, 10 May 2024 02:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 10 May 2024 02:04 PM IST
सार
बीसीसीआई से निर्देश मिलने के बावजूद घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेलने पर ईशान और अय्यर को अनुबंध से बाहर रखा गया। ईशान पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद लंबे ब्रेक पर चले गए और आईपीएल में ही लौटे।
विज्ञापन
जय शाह
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर रखने का फैसला मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर का था। इस बात का खुलासा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया। बोर्ड से मिले निर्देशों के बावजूद दोनों बल्लेबाज घरेलू टूर्नामेंट में नहीं खेले थे। इस पर बीसीसीआई ने सख्ती दिखाते हुए ईशान और अय्यर को अनुबंध से बाहर कर दिया था। ईशान पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद लंबे ब्रेक पर चले गए थे और आईपीएल में लौटे थे। वहीं, अय्यर ने रणजी ट्रॉफी में सेमीफाइनल और फाइनल समेत मुंबई के लिए कुछ मैच खेले थे। मुंबई टीम जब रणजी खेल रही थी तब अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त थे।
ईशान-अय्यर को निकालने का फैसला किसका था?
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘आप संविधान देख सकते हैं। मैं चयन समिति की बैठक बस बुलाता हूं। वह फैसला अजित अगरकर का था। जब इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला तो उन्हें बाहर रखने का फैसला अगरकर का ही था। मेरा काम बस उस पर अमल करने का है। हमें संजू सैमसन जैसा अच्छा खिलाड़ी मिल गया। कोई भी अपरिहार्य नहीं है।’’
पांड्या पर क्या बोले शाह?
इस दौरान शाह ने बताया कि उन्होंने बाद में दोनों खिलाड़ियों से बात भी की थी। हार्दिक पांड्या ने भी घरेलू क्रिकेट खेलने पर सहमति जताई थी। उन्होंने आगे कहा,‘‘मैने उनसे बात की। मीडिया में रिपोर्ट भी आई थी। हार्दिक पंड्या ने भी कहा था कि अगर बीसीसीआई सफेद गेंद के क्रिकेट के लिये उन्हें चुनता है तो वह विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिये तैयार है। हर खिलाड़ी को खेलना होगा, भले ही वह नहीं चाहता हो।’’