{"_id":"62e27b1869d5815b3f096684","slug":"ishan-kishan-or-rishabh-pant-who-will-be-rohit-opening-partner-in-t20-series-against-west-indies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: राहुल नहीं तो कौन होगा रोहित का ओपनिंग जोड़ीदार, टी20 सीरीज में किसे मिलेगा मौका?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: राहुल नहीं तो कौन होगा रोहित का ओपनिंग जोड़ीदार, टी20 सीरीज में किसे मिलेगा मौका?
Thu, 28 Jul 2022 05:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 28 Jul 2022 05:33 PM IST
सार
कोरोना संक्रमित होने के बाद लोकेश राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से लगभग बाहर हो चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन या ऋषभ पंत भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
ईशान किशन, ऋषभ पंत और दीपक हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 29 जुलाई (शुक्रवार) से शुरू हो रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया विश्व कप की तैयारी और मजबूत करना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में जीत हासिल कर भारत ने दिखाया है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय खिलाड़ी तैयार हैं, लेकिन अभी भी टीम के संयोजन में सुधार की गुंजाइश बाकी है। आईपीएल के बाद से भारतीय टीम हार्दिक पांड्या पर काफी ज्यादा निर्भर रही है। इसी वजह से कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित चाहेंगे कि इस सीरीज में बाकी खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करें।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान रोहित ने कहा था कि वो अब शुरुआत से आक्रामक अंदाज में खेलेंगे और पूरी टीम भी इसी सोच के साथ बल्लेबाजी करेगी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में ऐसा हुआ भी और भारत ने जीत हासिल की, लेकिन इस रवैये पर भारत को और मजबूती से काम करने की जरूरत है और शुरुआती विकेट जल्दी गिरने पर टीम इंडिया क्या रणनीति अपनाती है। इस पर भी सभी की नजर होगी।

क्या होगी ओपनिंग जोड़ी ?
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है। वहीं, लोकेश राहुल कोरोना संक्रमित होने के बाद इस सीरीज से लगभग बाहर हो चुके हैं। राहुल के बाहर होने पर रोहित के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा। यह बड़ा सवाल होगा। पिछली सीरीज में ऋषभ पंत ने रोहित के साथ ओपनिंग की थी। वहीं, आईपीएल से पहले ईशान किशन ने भी रोहित के साथ पारी की शुरुआत की थी। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी ओपनिंग में जगह बनाने के दावेदार हैं। दीपक हुड्डा भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पारी की शुरुआत कर चुके हैं और वो भी ओपनिंग में जगह बनाने के दावेदार हैं।
विराट कोहली के टीम में होने पर वो भी पारी की शुरुआत कर सकते थे, लेकिन अब पंत और ईशान किशन के बीच मुकाबला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में पंत चौथे नंबर पर कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ उनसे पारी की शुरुआत कराई गई। यहां, उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली, लेकिन पावरप्ले में उन्होंने तेजी से रन बनाए। इस सीरीज में भी उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज खिलाया जा सकता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।