{"_id":"6266775c86282a2fc22182d9","slug":"ishan-kishan-bizarre-dismissal-in-ipl-2022-against-lsg-quinton-de-kock-shoes-gave-wicket-to-bishanoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG: डिकॉक के जूते ने दिलाया लखनऊ को विकेट, आईपीएल ने वीडियो शेयर कर बताया अजीबोगरीब मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs LSG: डिकॉक के जूते ने दिलाया लखनऊ को विकेट, आईपीएल ने वीडियो शेयर कर बताया अजीबोगरीब मामला
Mon, 25 Apr 2022 04:00 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 25 Apr 2022 04:00 PM IST
सार
मुंबई के खिलाफ मैच में लखनऊ के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के जूते ने रवि बिश्नोई को विकेट दिला दिया। आंकड़ों में तो यह विकेट रवि बिश्नोई के नाम होगा और कैच का श्रेय जेसन होल्डर को दिया जाएगा, लेकिन इस विकेट में सबसे ज्यादा योगदान डिकॉक के जूते का था।
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में लखनऊ की टीम ने मुंबई के खिलाफ दूसरे मैच में भी जीत हासिल की। लखनऊ ने सीजन की दूसरी भिड़ंत में भी मुंबई को 36 रन से हरा दिया। इस मैच में लखनऊ के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक का जूता काफी चर्चा में रहा। उनके जूते की वजह से ही लखनऊ की टीम को पहली सफलता मिली। इसके बाद मुंबई की पूरी टीम में भगदड़ मच गई और 169 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई यह मैच 36 रन से हार गई। इस हार के साथ ही मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब कोई चमत्कार होने पर ही यह टीम प्लेऑफ में जगह बना पाएगी।
इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए। कप्तान राहुल ने शतकीय पारी खेली, पर कोई दूसरा बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका। वहीं, इस लक्ष्य के जवाब में मुंबई की टीम 132 रन ही बना पाई और 36 रन से मैच हार गई।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

डिकॉक के जूते का कमाल
मुंबई की पारी का चौथा ओवर लखनऊ के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई कर रहे थे। उनके ओवर की आखिरि गेंद पर ईशान किशन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद तेजी से जमीन की तरफ जा रही थी। गेंद और बल्ले का संपर्क होने के बाद मुंबई को रन मिलने की संभावना कम थी, लेकिन विकेट गिरने की संभावना न के बराबर थी। तभी डिकॉक का जूता गेंद और जमीन के बीच आ गया। किशन के बल्ले से लगने के बाद गेंद डिकॉक के जूते से टकराई और स्लिप में खडे़ होल्डर के पास चली गई। उन्होंने कैच पूरा किया और किशन को आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा।
आईपीएल ने शेयर किया वीडियो
आईपीएल ने किशन के आउट होने का वीडियो शेयर करते हुए इसे आउट होने का सबसे अजीबोगरीब तरीका बताया है। किशन ने इस मैच में 20 गेंद में आठ रन की पारी खेली। वो कोई चौका या छक्का नहीं लगा सके। यह पारी उनके स्वभाव के विपरीत थी और आउट होने का तरीका और भी अजीब था।