फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan becomes most expensive player of Mumbai Indians and 2nd most in IPL history

IPL Auction 2022: बिहार के ईशान किशन पर हुई पैसों की बारिश, युवराज का पांच साल पुराना रिकॉर्ड टूटने से बचा

Sat, 12 Feb 2022 05:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 12 Feb 2022 05:58 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर इशान किशन पर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। पटना के 23 वर्षीय युवा क्रिकेटर को अपनी टीम में जोड़ने के लिए फ्रेंचाइज़ियों के बीच जबरदस्त होड़ मची लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने उन्हें भारी भरकम राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा।

विज्ञापन
Ishan Kishan becomes most expensive player of Mumbai Indians and 2nd most in IPL history
इशान किशन - फोटो : ट्विटर @ipl

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन पर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। पटना के 23 वर्षीय युवा क्रिकेटर को अपनी टीम में जोड़ने के लिए फ्रेंचाइज़ियों के बीच जबरदस्त होड़ मची लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने उन्हें भारी भरकम राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा। मुंबई ने ईशान के लिए 15.25 करोड़ खर्चे। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ जब मुंबई ने किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ से अधिक की बोली लगाई। 

विज्ञापन


ईशान इसी के साथ आईपीएल इतिहास में नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले साल 2015 में युवराज सिंह पर 16 करोड़ रुपये की बोली लगी थी।
विज्ञापन


ईशान पिछले साल भी मुंबई का हिस्सा थे लेकिन नीलामी ने पहले उन्हें पांच बार की चैंपियन मुंबई ने रिलीज़ कर दिया था। बाएं हाथ के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज साल 2018 में 6.40 करोड़ में बिके था। ईशान ने अपनी इस कीमत को सही साबित करते हुए मुंबई के लिए कई ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं। साल 2020 में ईशान ने आईपीएल में 30 छक्के लगाए थे, जो उस सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशान ने 2016 में गुजरात लायंस की तरफ से आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 61 मैच खेले और 136.34 की स्ट्राइक रेट से 1452 रन बनाए।

कब और कितने में बिके?

  • 2016 में 35 लाख रुपये में गुजरात लायंस 
  • 2018 में 6.2 करोड़ में मुंबई इंडियंस 
  • 2022 में 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed