फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan takes brake from IPL Commentary reaches Saudi Arab with wife dafa baig for Umrah

Irfan Pathan Umrah: पत्नी सफा के साथ उमरा करने सऊदी अरब पहुंचे इरफान पठान, आईपीएल कमेंट्री से लिया ब्रेक

Fri, 20 May 2022 02:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 20 May 2022 02:10 PM IST
सार

इरफान पठान उमरा करने के लिए पत्नी सफा बेग के साथ सऊदी अरब पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है 'सौभाग्य'।
 

विज्ञापन
Irfan Pathan takes brake from IPL Commentary reaches Saudi Arab with wife dafa baig for Umrah
इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान इन दिनों पत्नी के साथ सऊदी अरब में हैं। इरफान यहां छुट्टी मनाने या क्रिकेट से जुड़े किसी काम से नहीं गए हैं, बल्कि उमरा करने के लिए इरफान यहां पहुंचे हैं। इरफान ने अपनी पत्नी सफा बेग के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इरफान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उमरा के लिए इरफान ने आईपीएल की कमेंट्री से भी ब्रेक लिया है। 
विज्ञापन


इरफान पठान ने अपने उमरा के दौरान तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ उनकी पत्नी और छोटा बेटा सुलेमान भी है। हालांकि, तस्वीरों में इरफान के बड़े बेटे इमरान नहीं दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में कमेंट्री से लिया ब्रेक
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इरफान आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं। वो हिंदी के सबसे लोकप्रिय कमेंटेटर में से एक हैं। उमरा के लिए इरफान कमेंट्री से कुछ समय का ब्रेक लिया है। इसके अलावा भी वो भारतीय क्रिकेट में अलग-अलग जिम्मेदारियां लेते आए हैं। कुछ समय पहले वो लीजेंड लीग क्रिकेट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने गेंद और बल्ले से कमाल किया था। 

उमरान मलिक और अब्दुल समद जैसे खिलाड़ियों को उपर उठाने में भी इरफान पठान का बड़ा योगदान है। अब्दुल समद अब तक आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, लेकिन उमरान मलिक ने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया है और आने वाले समय में उन्हें भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। 

इरफान से 10 साल छोटी हैं सफा बेग
इरफान की पत्नी सफा बेग उनसे 10 साल छोटी हैं। सफा का परिवार मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला है, लेकिन उनके पिता बिजनेस के चलते बाद में सऊदी अरब में रहने लगे। साल 2016 में इरफान ने मक्का में ही सफा के साथ शादी की थी। 

2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे इरफान
इरफान पठान साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। साल 2003 में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले इरफान ने 2008 तक 29 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 31.57 के औसत से 1105 रन बनाए और 100 विकेट हासिल किए। टेस्ट में उन्होंने सात बार पांच विकेट और दो बार दस विकेट लिए। उन्होंने 120 वनडे में पांच अर्धशतकों की मदद से 1544 रन बनाए और 173 विकेट लिए। इरफान ने भारत के लिए 24 टी20 मैच भी खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed