फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   irfan pathan got angry at rohit virat suryakumar before ind vs ire match for not bowling, t20 world cup 2024

T20 World Cup: आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत के शीर्ष खिलाड़ियों पर भड़के पठान, दिया चौंकाने वाला बयान

Mon, 03 Jun 2024 02:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 03 Jun 2024 02:39 PM IST
सार

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र अभ्यास मैच में भारत ने आठ गेंदबाजों को आजमाया, जिनमें छह को सफलता मिली जबकि कुलदीप और जडेजा को कोई विकेट नहीं मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी  भारतीय टीम इतने ही गेंदबाज आजमा सकती है।

विज्ञापन
irfan pathan got angry at rohit virat suryakumar before ind vs ire match for not bowling, t20 world cup 2024
रोहित-विराट-इरफान - फोटो : twitter

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय टीम के शीर्ष खिलाड़ियों पर गुस्सा जाहिर किया है। पठान ने कहा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का गेंदबाजी ना करना टीम को कमजोर बना रहा है।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने चार स्पिनर (शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल) और चार तेज गेंदबाजों (हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज) को टीम में शामिल किया है। इनमें शिवम, जडेजा, अक्षर और हार्दिक पार्ट टाइम गेंदबाज हैं। ऐसे में भारत के पास दो फुल टाइम स्पिनर और तीन फुल टाइम पेसर हैं। 
विज्ञापन

irfan pathan got angry at rohit virat suryakumar before ind vs ire match for not bowling, t20 world cup 2024
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : Screen Grab
अभ्यास मैच में भारत ने आजमाए आठ गेंदबाज
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र अभ्यास मैच में भारत ने आठ गेंदबाजों को आजमाया, जिनमें छह को सफलता मिली जबकि कुलदीप और जडेजा को कोई विकेट नहीं मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी  भारतीय टीम इतने ही गेंदबाज आजमा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि कई मौकों पर यशस्वी जायसवाल भी गेंदबाजी कर सकते हैं। इसी विषय में बात करते हुए पठान ने कहा, "जरूरत पड़ने पर जायवाल भारत के लिए एक दो ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इससे टीम को फायदा होगा।"

irfan pathan got angry at rohit virat suryakumar before ind vs ire match for not bowling, t20 world cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
इरफान ने दिया यह सुझाव
पूर्व ऑलराउंडर ने सुझाव देते हुए कहा, "चयनित की गई टीम में दो संयोजन हो सकते हैं। पहला आप बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूत करने के लिए अक्षर पटेल सहित छह गेंदबाजों के साथ खेल सकते हैं। दूसरे संयोजन के तहत आप 4 मुख्य गेंदबाजों के साथ खेल सकते हैं और उम्मीद कर सकते हैं कि शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करेंगे।"

रोहित, विराट और सू्र्या पर पठान ने कसा तंज
पठान ने आगे कहा, "अगर हार्दिक 3,4 ओवर डालने में कामयाब रहते हैं तो यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। हमारे टीम के मुख्य बल्लेबाज जैसे रोहित, विराट या सूर्यकुमार यादव गेंदबाजी नहीं करते हैं। जो हमें कुछ हद तक कमजोर बना देता है। इन तीनों खिलाड़ियों में से अगर कोई एक खिलाड़ी भी गेंदबाजी करता तो इससे टीम को काफी फायदा होता।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed