फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IRE vs SL: Ireland's feat in Test cricket, scored 492 runs against Sri Lanka

IRE vs SL: टेस्ट क्रिकेट में आयरलैंड का कमाल, श्रीलंका के खिलाफ 492 रन बनाए

Tue, 25 Apr 2023 11:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 11:48 PM IST
सार

आयरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 492 रन का अपना टेस्ट का श्रेष्ठ स्कोर बनाया। इस टीम का पिछला श्रेष्ठ प्रदर्शन उन्होंने 1998 में डबलिन में पाकिस्तान के खिलाफ 339 रन था। 
 

विज्ञापन
IRE vs SL: Ireland's feat in Test cricket, scored 492 runs against Sri Lanka
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट का फायदा उठाते हुए आयरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 492 का स्कोर बनाया जोकि उसका पांच दिवसीय प्रारूप में श्रेष्ठ स्कोर है। पिछला श्रेष्ठ प्रदर्शन उन्होंने 1998 में डबलिन में पाकिस्तान के खिलाफ 339 रन बनाकर किया था। जवाब में दूसरे दिन मेजबान टीम बिना क्षति के 81 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन


निशान 41 और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंकाई गेंदबाजी की धार आयरलैंड के खिलाफ काफी कुंद नजर आई। पाल स्टर्लिंग (103) और कर्टिस कैंपर (111) ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। इससे पहले आयरलैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज लोरकन टकर और केविन ओ ब्रायन शतक लगा चुके हैं। इस मैच में टकर ने 80 रन का योगदान दिया। स्टर्लिंग ने दूसरे दिन 74 रन से आगे खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। इससे पूर्व पहले दिन कप्तान बलबिर्नी ने 95 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed