फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL season 10 to Start From 5 April And Player Auction to Be Held on 4 February

आईपीएल 10 की तारीख आई सामने, 4 फरवरी को होगी नीलामी

Wed, 09 Nov 2016 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
IPL season 10 to Start From 5 April And Player Auction to Be Held on 4 February
आईपीएल - फोटो : twitter
फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ इंडियन प्रिमियर लीग (आईपीएल) के दसवें सीजन की की तारीख सामने आ गई हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तारीखों का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त लोढ़ा समिति के किसी भी निर्देश का उल्लंघन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आईपीएल में खिलाड़ियों की निलामी 4 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। वहीं आईपीएल का 10वां सत्र 5 अप्रैल से शुरु होगा। इससे पहले 29 मार्च तक टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेलेगी।
विज्ञापन


हालांकि लोढा समिति ने कहा था कि आईपीएल और किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में करीब 15 दिन का अंतर होना चाहिए। राजीव शुक्ला ने कहा कि सभी कार्य संबंधित बातों पर चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स को मिलेगा यह खास मौका

IPL season 10 to Start From 5 April And Player Auction to Be Held on 4 February
राजीव शुक्ला - फोटो : getty
राजीव शुक्ला ने कहा कि इस जबर्दस्त लीग के 10वें सत्र के लिए महाराष्ट्र में खास तैयारी की जाएगी, ताकी मुंबई, पुणे और नागपुर में मैच का आयोजन किया जा सके। पिछले साल पानी की किल्लत और सूखे के चलते आईपीएल के मैच महाराष्ट्र से बाहर ले जाने पड़े थे।

शुक्ला ने कहा कि हम जल संरक्षण के सभी कदम उठाएंगे ताकि इस बार सूखा पड़ने पर पिछली बार जैसी स्थिति न आए। पिछली बार के विजेता सनराइजर्स हैदराबाद को ओपनिंग सेरेमनी और फाइनल आय़ोजित करने का मौका मिलेगा। आईपीएल का यह सीजन 10 साल के कॉन्ट्रैक्ट का यह आखिरी साल है।

इस मीटिंग में बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, सचिव अजय शिर्के, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, झारखंड क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी और पंजाब क्रिकेट संघ के प्रमुख एमपी पंडोव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed