फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Orange Cap History: from 2008 to 2026 all winners list Shubman Gill Sai Sudharsan, Vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के नाम रही ऑरेंज कैप: गिल और सुदर्शन रह गए पीछे, जानें 2008 से लेकर 2026 तक कौन-कौन रहे विजेता?

Sun, 31 May 2026 11:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 May 2026 11:57 PM IST
सार

आईपीएल के हर सीजन में जमकर रन बरसते हुए दिखते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ। तीन बल्लेबाजों ने इस सीजन 700+ रन बनाए। आईपीएल में 19 सीजन में 15 खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीत चुके हैं। आइए जानते हैं 2008 से लेकर 2026 सीजन तक किस बल्लेबाज ने यह पुरस्कार अपने नाम किया है...

विज्ञापन
IPL Orange Cap History: from 2008 to 2026 all winners list Shubman Gill Sai Sudharsan, Vaibhav sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के साथ आईपीएल 2026 का समापन हो गया। इस सीजन खूब रन बरसे और कई बल्लेबाजों ने सुर्खियां बटोरी। सबसे ज्यादा अगर किसी चेहरे पर ध्यान केंद्रित रहा तो वह राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। 15 साल की उम्र में वैभव ने अपने खेल से दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों को प्रभावित किया है और यह बहस भी छेड़ दी है कि क्या इस बल्लेबाज को राष्ट्रीय टीम में डेब्यू का मौका मिलना चाहिए? वैभव ने इस सीजन दमदार प्रदर्शन किया और वह टूर्नामेंट के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। 
विज्ञापन


ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे रहे वैभव
वैभव की टीम राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल 2026 में क्वालिफायर-2 में हार के साथ ही खत्म हो गया था। ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सबसे आगे रहे। फाइनल से पहले गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन दौड़ में बने गुए थे, लेकिन खिताबी मुकाबले में दोनों ही बल्लेबाज सस्ते में आउट हुए और वैभव को इस दौड़ में पीछे नहीं छोड़ सके। 15 साल के वैभव ने इस सीजन दमदार बल्लेबाजी की और उनके आंकड़े तक कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 खिलाड़ी जीत चुके हैं ऑरेंज कैप
आईपीएल में हर सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है। यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं बल्कि पूरे सीजन में बल्लेबाज की निरंतरता और दबदबे का प्रतीक है। 2008 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक कई दिग्गज बल्लेबाजों ने इस कैप को अपने नाम किया है। खास बात यह है कि 19 सीजन में 15 अलग-अलग खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीत चुके हैं, जो इस प्रतियोगिता की प्रतिस्पर्धा को दिखाता है। इस लिस्ट में वैभव का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने जीती सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप
  • अगर सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने की बात करें तो डेविड वॉर्नर सबसे आगे हैं। 
  • उन्होंने तीन बार यह खिताब अपने नाम किया है (2015, 2017, 2019)। 
  • वहीं क्रिस गेल ने दो बार और विराट कोहली ने भी दो बार ऑरेंज कैप जीती है। 
  • कोहली का 2016 सीजन (973 रन) आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन माना जाता है।

सभी से आगे रहे वैभव
मौजूदा सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन बनाए। वैभव के अलावा गिल और सुदर्शन भी 700 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। मुख्य रूप से यही तीन बल्लेबाज ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल थे। वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे नंबर पर गिल हैं जिन्होंने 16 मैचों में 163.02 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से इस सीजन एक शतक और छह अर्धशतक निकले हैं। वहीं, साई सुदर्शन ने 17 मैचों में 157.98 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए। वैभव के निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिल थे और दोनों के बीच फासला 54 रन का था। गिल हालांकि, फाइनल में 10 रन ही बना सके और दौड़ में पिछले गए। इसके अलावा सुदर्शन भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे जिससे यह तय हो गया कि वैभव मौजूदा सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

हाल के सीजन में नए सितारों का दबदबा
पिछले कुछ सीजन में युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। ऋतुराज गायकवाड़ (2021), शुभमन गिल (2023) और साई सुदर्शन (2025) जैसे बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर ऑरेंज कैप जीती। वहीं, इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने अपना दम दिखाया। 2024 में विराट कोहली ने 741 रन बनाकर एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। आइए पूरी लिस्ट देखते हैं....

आईपीएल ऑरेंज कैप विजेताओं की लिस्ट
साल विजेता रन टीम
2008 शॉन मार्श 616 KXIP
2009 मैथ्यू हेडन 572 CSK
2010 सचिन तेंदुलकर 618 MI
2011 क्रिस गेल 608 RCB
2012 क्रिस गेल 733 RCB
2013 माइकल हसी 733 CSK
2014 रॉबिन उथप्पा 660 KKR
2015 डेविड वॉर्नर 562 SRH
2016 विराट कोहली 973 RCB
2017 डेविड वॉर्नर 641 SRH
2018 केन विलियम्सन 735 SRH
2019 डेविड वॉर्नर 692 SRH
2020 केएल राहुल 670 KXIP
2021 ऋतुराज गायकवाड़ 635 CSK
2022 जोस बटलर 863 RR
2023 शुभमन गिल 890 GT
2024 विराट कोहली 741 RCB
2025 साई सुदर्शन 617 GT
2026 वैभव सूर्यवंशी 776 RR
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed