फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL New Season 2022 Board of Control for Cricket in India BCCI extends deadline for purchasing ITT documents for new IPL teams to Oct 10

IPL New Season: बीसीसीआई ने नई आईपीएल टीमों के लिए निविदा खरीदने की समय सीमा बढ़ाई, जानें क्या है आखिरी तारीख

Wed, 22 Sep 2021 09:03 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 22 Sep 2021 09:03 AM IST
सार

बीसीसीआई ने आईपीएल में नई टीमों की निविदा खरीदने के लिए समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। बोर्ड के मुताबिक इच्छुक पार्टियों के अनुरोध पर निविदा खरीदने की समय सीमा पांच दिन बढ़ाने क फैसला लिया गया है। आईपीएल के आगामी सत्र में दो नई टीमों के शामिल किए जाने की योजना है। 

विज्ञापन
IPL New Season 2022 Board of Control for Cricket in India BCCI extends deadline for purchasing ITT documents for new IPL teams to Oct 10
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगवार को सूचित किया कि उन्होंने दो प्रस्तावित नई आईपीएल टीमों में से एक के स्वामित्व और संचालन के अधिकार के लिए निविदा दस्तावेज खरीदने की समय सीमा बढ़ाकर 10 अक्टूबर तक कर दी है। पहले यह सीमा पांच अक्तूबर तक निर्धारित की गई थी।  आईपीएल  की संचालन समिति ने 31 अगस्त को 10 लाख रुपये की निविदा फीस के भुगतान पर निविदा के लिए निमंत्रण दस्तावेज जारी किया था। यह धनराशि वापस नहीं होगी।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने किया फैसला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल ने 31 अगस्त 2021 को नॉन रिफंडेबल टेंडर फीस के भुगतान पर उपलब्ध इनविटेशन टू टेंडर (आईटीटी) दस्तावेज जारी किया था। नई टीमों टीमों को खरीदने की इच्छुक पार्टियों के अनुरोध के अनुसार बीसीसीआई ने अब फैसला किया है कि आईटीटी दस्तावेज खरीदने की तारीख 10 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो नई टीमों को जोड़े जाने की योजना

आईपीएल के नए सत्र यानी 2022 में दो नई टीमों के जोड़े जाने की योजना है। ऐसे इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की संख्या में खासा इजाफा होगा और टूर्नामें दो महीने से ज्यादा चलेगा। आईपीएल के नए सत्र में अहमदाबाद, लखनऊ या पुणे की टीमें शामिल हो सकती हैं। इन दो टीमों के जुड़ने के बाद आईपीएल में टीमें की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। 

विज्ञापन

मौजूदा समय में 8 आईपीएल टीमें

बीते कई वर्षों से आईपीएल में लगातार आठ टीमें शिरकत कर रही हैं। इन में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपटिल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed