फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Most Valuable Team Mumbai Indians continues to shine in brand value Chennai Super Kings second and Shahrukh khan KKR third check full list

IPL Most Valuable Team: आठ हार के बावजूद ब्रांड वैल्यू में मुंबई का जलवा कायम, चेन्नई दूसरे स्थान पर, देखें लिस्ट

Wed, 27 Apr 2022 08:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 27 Apr 2022 08:35 AM IST
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमें पहली बार दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेल रही हैं। ब्रांड वैल्यू में लखनऊ की टीम 1.075 बिलियन डॉलर (8241 करोड़ रुपये) के साथ चौथे पायदान पर है।

विज्ञापन
IPL Most Valuable Team Mumbai Indians continues to shine in brand value Chennai Super Kings second and Shahrukh khan KKR third check full list
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। टीम आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक आठ मैच हार चुकी है। उसे पहली जीत की तलाश है। निराश के दौर में मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए एक खुशखबरी आई है। टीम के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक जरूर रहा है, लेकिन उसकी ब्रांड वैल्यू में गिरावट नहीं आई है। आईपीएल में ब्रांड वैल्यू के मामले में मुंबई शीर्ष पर है।
विज्ञापन


फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, मुंबई इंडियंस की टीम की ब्रांड वैल्यू 1.3 बिलियन डॉलर (करीब 9966 करोड़ रुपये) है। मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा पांच खिताब जीते हैं। उसके पास भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। ब्रांड वैल्यू के मामले में चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरे पायदान पर है। एन.श्रीनिवासन की मालिकाना वाली टीम की ब्रांड वैल्यू 1.15 बिलियन डॉलर(8816 करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन


ब्रांड वैल्यू में तीसरे स्थान पर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स है। कोलकाता की ब्रांड वैल्यू 1.1 बिलियन डॉलर (8433 करोड़ रुपये) है। इस बार आईपीएल में दो नई टीमों को शामिल किया गया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमें पहली बार दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेल रही हैं। ब्रांड वैल्यू में लखनऊ की टीम 1.075 बिलियन डॉलर (8241 करोड़ रुपये) के साथ चौथे पायदान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष चार के बाद पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स, छठे पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सातवें पर राजस्थान रॉयल्स, आठवें पर सनराइजर्स हैदराबाद, नौवें पर पंजाब किंग्स और दसवें पर गुजरात टाइटंस की टीम है।

आईपीएल टीमों की ब्रांड वैल्यू
टीम ब्रांड वैल्यू
मुंबई इंडियंस 9966 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपरकिंग्स 8816 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइटराइडर्स 8433 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्स 8241 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स 7935 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7858 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स 7667 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद 7437 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स 7092 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस 6517 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed