फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Mega Auction 2022: Mumbai Indians bid for unfit england pacer jofra archer with huge price tag

IPL 2022: अनफिट जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने लगाया बड़ा दांव, फिर भी इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे, जानें क्यों?

Sun, 13 Feb 2022 05:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 13 Feb 2022 05:22 PM IST
सार

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया है। नीलामी के दूसरे दिन मुंबई ने चोटिल और अनफिट आर्चर को भरी भरकम राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा।

विज्ञापन
IPL Mega Auction 2022: Mumbai Indians bid for unfit england pacer jofra archer with huge price tag
जोफ्रा आर्चर - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया है. नीलामी के दूसरे दिन मुंबई ने चोटिल और अनफिट आर्चर को भरी भरकम राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने आर्चर को उनकी दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस के बदले चार गुना अधिक कीमत यानी आठ करोड़ रुपये में खऱीदा।  

विज्ञापन


आर्चर इस सीजन में आईपीएल में नहीं खेलेंगे लेकिन उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए तीन टीमों के बीच होड़ लगी। इसमें सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई लेकिन इसके बाद मुंबई और हैदराबाद भी इसमें कूद गए। हालांकि अंत में मुंबई की टीम ने आठ करोड़ की राशि खर्च कर उन्हें अपनी टीम में जोड़ लिया।
विज्ञापन


IPL 2022 AUCTION LIVE: आईपीएल नीलामी की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आर्चर 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और टीम के मुख्य गेंदबाज थे। तब उन्हें 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। लेकिन इस बार की नीलामी से पहले उन्हें राजस्थान ने रिलीज़ कर दिया। 

आर्चर ने नीलामी की पहली सूची में नहीं दिया था नाम

26 वर्षीय तेज गेंदबाज आर्चर ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया था। 1214 खिलाड़ियों की पहली सूची में आर्चर का नाम गायब था। पहले उन्होंने नीलामी से दूर रहने का फैसला किया था, लेकिन बाद में यू-टर्न लेते हुए दूसरी सूची में अपना नाम डाल दिया। 

आर्चर मामले पर बीसीसीआई ने क्या कहा?

बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों से कहा है कि आर्चर का इस साल आईपीएल में खेलना मुश्किल है। उनका नाम नीलामी में इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) ने बीसीसीआई को सूचित किया था कि वे 2023 और 2024 सीजन में खेलेंगे। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को 44 नए खिलाड़ियों की सूची देते हुए लिखा, "ईसीबी ने 2023 और 2024 में आर्चर की संभावित भागीदारी को देखते हुए उनका नाम भेजा है। चोट के कारण उनके आईपीएल 2022 में भाग लेने की संभावना नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed