{"_id":"61de99e3edc1206bba62ca94","slug":"ipl-mega-auction-2022-australia-fast-bowler-mitchell-starc-name-up-for-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Mega Auction 2022: पोलार्ड से भिड़ने वाले मिचेल स्टार्क छह साल बाद आईपीएल खेलते दिखेंगे, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Mega Auction 2022: पोलार्ड से भिड़ने वाले मिचेल स्टार्क छह साल बाद आईपीएल खेलते दिखेंगे, कही ये बड़ी बात
Wed, 12 Jan 2022 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:35 PM IST
सार
IPL Mega Auction 2022: स्टार्क ने आईपीएल में कुल 27 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 7.17 की शानदार इकोनॉमी से 34 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 20.38 और स्ट्राइक रेट 17.06 का रहा है।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2014 के आईपीएल सीजन को कौन भूल सकता है, जब मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मिचेल स्टार्क आमने-सामने आ गए थे। अब इन दोनों के बीच फिर से टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क एक बार आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं।
स्टार्क दो आईपीएल सीजन खेल चुके
स्टार्क ने अब तक 14 आईपीएल सीजन में से सिर्फ दो ही सीजन में हिस्सा लिया है। उन्होंने 2014 और 2015 आईपीएल खेला था। यह दोनों सीजन उन्होंने विराट कोहली की आरसीबी में रहते हुए गुजारे थे। इसके बाद से वह इस लीग से दूर ही रहे हैं। स्टार्क ने खुद बुधवार को कहा कि वह आगामी आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम रखने पर विचार कर रहे हैं। मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी।
विज्ञापन
आईपीएल पर विचार कर रहे स्टार्क
क्रिकेट डॉट कॉम ने स्टार्क के हवाले से कहा- मैंने अब तक कागजी कार्रवाई पूरी नहीं की है। मेरे पास इसके लिए दो दिन का समय है। ट्रेनिंग से पहले मैं इस पर विचार करूंगा। मेरे पास इस पर फैसला करने के लिए कुछ और दिन हैं। आईपीएल के लिए नाम देना निश्चित रूप से मेरे मन में है, चाहे उसका शेड्यूल जो भी हो।
विश्व कप की तैयारियों की लिए खेलेंगे स्टार्क
स्टार्क ने कहा- मैं छह साल या उससे ज्यादा समय से आईपीएल नहीं खेला हूं। आने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए मुझे लगता है कि आईपीएल 2022 में खेलना बेहतर विकल्प होगा। यही वजह है कि मैं इसमें खेलने पर विचार कर रहा हूं। दरअसल कई ऑस्ट्रेलियाई और दूसरे देशों के खिलाड़ियों को 2021 में यूएई में आईपीएल खेलने का फायदा हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तो विश्व कप भी जीता था।
स्टार्क आईपीएल में 27 मैच खेल चुके
स्टार्क ने आईपीएल में कुल 27 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 7.17 की शानदार इकोनॉमी से 34 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 20.38 और स्ट्राइक रेट 17.06 का रहा है। 15 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। स्टार्क ने 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 7.52 की इकोनॉमी से 60 विकेट चटकाए हैं।

Pollard and Starc rivalry is one of the best in IPL🔥🤝#IPL2020 pic.twitter.com/kaI06SewzL
— Kishannn (@Kishannn2) September 24, 2020