{"_id":"4355c596-bfa3-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-mumbai-indians-vs-kings-xi-punjab-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ने जीत के साथ खत्म किया आईपीएल का सफर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब ने जीत के साथ खत्म किया आईपीएल का सफर
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस को किंग्स इलेवन पंजाब ने 50 रनों से हरा दिया है। इस हार के बाद मुंबई ने इस टूर्नामेंट के लीग मैचों में 16 मैचों में 11 जीत और 5 हार के बाद 22 अंकों के साथ प्लेआफ में कदम रखा है।
विज्ञापन
पंजाब के दिए 184 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 19.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। पंजाब की तरफ से 80 रन बनाने वाले अजहर महमूद को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (0) और आदित्य तारे (22) के स्कोर पर चलते बने। कप्तान रोहित शर्मा 25 अंबाती रायडु 26 और केरोन पोलार्ड 22 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
पंजाब की टीम इस जीत के बाद 16 मैचों में 16 अंकों के साथ लीग मैचों का सफर समाप्त किया। पंजाब प्लेआफ से पहले ही बाहर हो चुकी है।
मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब ने बनाए 183 रन
अजहर महमूद (80) और शॉन मार्श (63) के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (5) और मंनदी सिंह (1) रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद अजहर महमूद (80) और शॉन मार्श (63) ने 148 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मनाजनक स्कोर तक पहुंचाया।
अजहर महमूद ने 44 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जबकि शॉन मार्श ने 47 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 63 रन बनाए।
मुंबई की तरफ से मलिंगा को 3 जबकि हरभजन सिंह, नथैन निले, पोलार्ड और रिषी धवन को 1-1 विकेट मिले।