फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Former RCB captain Daniel Vettori became Sunrisers Hyderabad head coach

Sunrisers Hyderabad: ब्रायन लारा को सनराइजर्स ने किया बर्खास्त, आरसीबी के पूर्व कप्तान विटोरी को बनाया हेड कोच

Mon, 07 Aug 2023 07:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 07 Aug 2023 07:05 PM IST
सार

विटोरी के कोच बनने का मतलब है कि सनराइजर्स के पास छह सीजन में पांचवां अलग मुख्य कोच होगा। मूडी (2019), ट्रेवर बेलिस (2020 और 2021), मूडी फिर से (2022) और लारा (2023) सनराइजर्स के पिछले मुख्य कोच थे।

विज्ञापन
IPL Former RCB captain Daniel Vettori became Sunrisers Hyderabad head coach
डेनियल विटोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल के अगले सीजन के लिए न्यूजीलैंड के दिग्गज डेनियल विटोरी को अपना मुख्य कोच बनाया है। विटोरी वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा की जगह इस पद को संभालेंगे। पिछले सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद लारा को पद से हटा दिया गया था। विटोरी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान रह चुके हैं। विटोरी 2014 से 2018 तक आरसीबी के मुख्य कोच भी थे और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के सहायक कोच थे।
विज्ञापन


लारा ने 2023 आईपीएल सीजन से पहले सनराइजर्स के मुख्य कोच के रूप में टॉम मूडी की जगह ली थी, लेकिन टीम चार जीत और दस हार के साथ अंतिम (दसवें) स्थान पर रही। विटोरी के कोच बनने का मतलब है कि सनराइजर्स के पास छह सीजन में पांचवां अलग मुख्य कोच होगा। मूडी (2019), ट्रेवर बेलिस (2020 और 2021), मूडी फिर से (2022) और लारा (2023) सनराइजर्स के पिछले मुख्य कोच थे। हैदराबाद की टीम पिछली बार 2020 में आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची थी।
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)



आरसीबी को 2016 में फाइनल तक पहुंचाया था
विटोरी वर्तमान में 'द हंड्रेड' में बर्मिंघम फीनिक्स पुरुष टीम के मुख्य कोच हैं और मई 2022 से ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ हैं। वह पहले बांग्लादेश टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार भी रह चुके हैं। अपने पिछले कार्यकाल में आईपीएल में बतौर कोच विटोरी ने आरसीबी को 2015 में प्लेऑफ में और 2016 में फाइनल में पहुंचने में मदद की थी। संयोग की बात है कि विटोरी की कोचिंग वाली आरसीबी की टीम 2016 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद से ही हारी थी।

IPL Former RCB captain Daniel Vettori became Sunrisers Hyderabad head coach
ब्रायन लारा - फोटो : IPL/BCCI
तीन टीमों ने बदले कोच
2024 सीजन से पहले यह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोच बदलने वाली तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एंडी फ्लावर की जगह जस्टिन लैंगर को कोच बनाया। आरसीबी ने संजय बांगर की जगह एंडी फ्लावर को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी। अब सनराइजर्स ने ब्रायन लारा के स्थान पर डेनियल विटोरी को कोच बनाया।

मार्करम के साथ जोड़ी बनाएंगे विटोरी
आईपीएल 2021 के बाद से सनराइजर्स ने सिर्फ 13 मैच जीते हैं। इस दौरान 29 मुकाबलों में हार मिली है। 2016 से में चैंपियन बनने के बाद से 2020 तक सनराइजर्स की टीम हर बार प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन तब से उस सफलता को दोहराने में असफल रही है। अब विटोरी के नेतृत्व में फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह वापस शीर्ष चार में आएगी। विटोरी को एडेन मार्करम का साथ मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका के मार्करम टीम के कप्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed