फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Eliminator, RCB vs KKR: Kolkata Knight Riders defeat Royal Challengers Banglore by 4 wickets | Virat Kohli last match as captain

RCB vs KKR: आईपीएल से बाहर हुए विराट के चैलेंजर्स, फाइनल टिकट के लिए अब कोलकाता का मुकाबला दिल्ली से

Mon, 11 Oct 2021 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Oct 2021 11:38 PM IST
सार

अब केकेआर की टीम क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। यह मैच 13 अक्तूबर को खेला जाएगा। क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम का 15 अक्तूबर को चेन्नई सुपर किंग्स से दुबई में खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होगा।

विज्ञापन
IPL Eliminator, RCB vs KKR: Kolkata Knight Riders defeat Royal Challengers Banglore by 4 wickets | Virat Kohli last match as captain
आईपीएल 2021 में कोलकाता vs बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ विराट के चैलेंजर्स का इस आईपीएल में सफर खत्म हो गया है। बतौर कप्तान यह कोहली का आखिरी आईपीएल था। हालांकि, वह आरसीबी से खेलना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। कप्तान कोहली ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 19.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।
विज्ञापन


 

कोलकाता का सामना दिल्ली से
अब केकेआर की टीम क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। यह मैच 13 अक्तूबर को खेला जाएगा। क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम का 15 अक्तूबर को चेन्नई सुपर किंग्स से दुबई में खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होगा।

बैंगलोर की शुरुआत अच्छी रही
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की शुरुआत अच्छी रही। विराट और देवदत्त पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की। पडिक्कल 21 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद पिछले मैच के हीरो रहे श्रीकर भरत नौ रन बनाकर नरेन की गेंद पर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें नरेन ने फर्ग्यूसन के हाथों कैच कराया।

डीविलियर्स खराब फॉर्म से जूझ रहे
खराब फॉर्म में चल रहे एबी डीविलियर्स 11 रन बनाकर नरेन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली भी 39 रन बनाकर नरेन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। बतौर कप्तान अपनी आखिरी पारी में कोहली ने पांच चौके लगाए। इसके बाद शाहबाज अहमद (13), डैनियल क्रिश्चियन (9) भी सस्ते में निपट गए। हर्षल पटेल आठ रन बनाकर और गार्टन शून्य पर नाबाद रहे। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने चार और फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए।

हर्षल ने केकेआर को दो झटके दिए
139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता टीम की शुरुआत भी ठीक ठाक रही। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। गिल 29 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने राहुल त्रिपाठी को छह रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्लू किया। वेंकटेश भी 26 रन बनाकर हर्षल की गेंद पर पवेलियन चलते बने। इस तरह हर्षल ने एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (32) लेने के ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन

मॉर्गन और शाकिब ने टीम को जीत दिलाई
इसके बाद नीतीश राणा और सुनील नरेन ने पारी संभाली और चौथे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी निभाई। नीतीश 23 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हुए। वहीं, नरेन (26) को सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। दिनेश कार्तिक 10 रन बनाकर सिराज की गेंद पर श्रीकर भरत को कैच थमा बैठे। इयोन मॉर्गन और शाकिब अल हसन ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। मॉर्गन पांच रन और शाकिब नौ रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर की ओर से सिराज, हर्षल और चहल ने दो-दो विकेट लिए।

दोनों टीमें-
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मॉर्गन (कप्तान), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, डैनियल क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed