फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL auction likely on February 18: BCCI official

IPL 2021: फरवरी में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, BCCI ने बताई तारीख

Fri, 22 Jan 2021 05:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Jan 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
IPL auction likely on February 18: BCCI official
बीसीसीआई-आईपीएल - फोटो : Amar Ujala

आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को हो सकती है। शुक्रवार को इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। हालांकि, कहां होगी इसका वेन्यू अभी तक तय नहीं किया गया है। इसपर अभी फैसला होना है। बीसीसीआई को अभी यह तय करना है कि आगामी आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या नहीं। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि बार-बार जोर देकर कहा है कि इसका आयोजन घरेलू मैदान पर करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली घरेलू श्रृंखला का सुचारू संचालन इस आकर्षक लीग के भारत में आयोजन का रास्ता साफ करेगा। बता दें कि खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में हस्तांतरण) जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन भारत में होगा या नहीं, इस पर संशय अभी बरकरार है। पता चला है कि संचालन परिषद ने अभी इसके लिए वक्त मांगा है। इसके बाद ही फैसला किया जाएगा कि आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में होगा या नहीं। 


उधर, बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'बीसीसीआई कुछ हफ्ते इंतजार करके देखेगा कि भारत में कोरोना से जुड़ी स्थिती कैसी है और इसके बाद ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी चाहते हैं कि इसका आयोजन भारत में हो लेकिन फैसला करने से पहले हमें कुछ और समय इंतजार करना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed