फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 Will IPL auction not be held in Bengaluru Why has not BCCI announced auction dates and vanues yet

IPL Auction 2022: क्या बेंगलुरु में नहीं होगा आईपीएल नीलामी का आयोजन? बीसीसीआई ने अब तक क्यों नहीं किया तारीखों का एलान?

Tue, 04 Jan 2022 04:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 04 Jan 2022 04:43 PM IST
सार

मीडिया में आई खबरों के अनुसार बेंगलुरु में 12 और 13 से फरवरी को इस बड़ी नीलामी का आयोजन किया जाएगा। अब ये जानकारी सामने आ रही है कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बोर्ड नीलामी के लिए वैकल्पिक जगहों की तलाश कर रहा है।

विज्ञापन
IPL Auction 2022 Will IPL auction not be held in Bengaluru Why has not BCCI announced auction dates and vanues yet
आईपीएल नीलामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब तक आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए जगह और तारीखों का एलान नहीं कर पाया है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार बेंगलुरु में 12 और 13 से फरवरी को इस बड़ी नीलामी का आयोजन किया जाएगा। अब ये जानकारी सामने आ रही है कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बोर्ड नीलामी के लिए वैकल्पिक जगहों की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड नीलामी को बेंगलुरु से स्थानांतरित करने पर विचार कर रहा है। इसका कारण होटल की अनुपलब्धता और कोविड-19 प्रतिबंध है। इतना ही नहीं नीलामी की तारीखों में भी बदलाव हो सकता है। बेंगलुरु में बोर्ड ने अब तक होटल की बुकिंग नहीं की है। बोर्ड जिन दो होटलों को बुक करने पर विचार कर रहा है, उनके मालिकों ने फिलहाल इंतजार करने के लिए कहा है। होटल मालिकों ने कोविड-19 प्रतिबंधों में हो रहे लगातार बदलाव के कारण बोर्ड से इंतजार करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


होटल मालिक कर रहे कोरोना की नई गाइडलाइंस का इंतजार
कर्नाटक सरकार कोरोना को लेकर नए नियमों को जारी करने वाली है। माना जा रहा है कि बड़े कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी। ऐसे में होटल और बोर्ड दोनों को बाद में परेशानी हो सकती है। इनसाइडस्पोर्ट ने इस बारे में मंगलवार को बीसीसीआई के एक अधिकारी से बात की। उन्होंने कहा कि अभी हमें इंतजार करना होगा। कुछ चीजें हमारे हाथ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा,  “कुछ चीजें हमारे हाथ से बाहर हैं और हमें इंतजार करना चाहिए। अगर हमें प्रतिबंधों के बारे में कोई जानकारी होगी तो बुकिंग की कोई समस्या नहीं होगी। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और राज्य संघों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर हमें आयोजन स्थल को बदलने की आवश्यकता पड़ी तो नीलामी की तारीखों से तुरंत पहले भी ऐसा किया जा सकता है।”


बेंगलुरु में हो रहा है प्रो-कबड्डी
बेंगलुरु के बड़े होटल शेरेटन ग्रैंड वाइटफील्ड में प्रो-कबड्डी लीग के आठवें सीजन का आयोजन हो रहा है। इसके ज्यादातर कमरे और हॉल लीग के लिए बुक हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य होटल कोरोना गाइडलाइंस का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड बेंगलुरु के अलावा कोच्चि, कोलकाता या मुंबई में नीलामी को आयोजन कराने पर विचार कर रहा है, लेकिन तीनों शहरों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है। तीनों जगहों पर अलग-अलग नियम लागू किए गए हैं।

आगे क्या हो सकता है?
  • अगर नीलामी के लिए सही जगह की तलाश जल्दी नहीं कर पाया तो नीलामी की तारीखों में बदलाव कर सकता है।
  • बोर्ड ने अब तक तारीखों का एलान नहीं किया है। ऐसे में मीडिया में आई तारीख 12 और 13 फरवरी में बदलाव हो सकता है।
  • समाचार पीटीआई ने बताया था कि नीलामी का आयोजन सात और आठ फरवरी को बेंगलुरु में होगा।
  • क्रिकबज और इनसाइडस्पोर्ट ने 12 और 13 फरवरी को नीलामी होने के बारे में बताया था।
  • इनदोनों के बाद समाचार एजेंसी एएनआई ने बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से बताया था कि नीलामी का आयोजन बेंगलुरु या कोच्चि में हो सकता है।
  • बीसीसीआई ने सभी राज्य संघों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघों को नीलामी के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची 17 जनवरी तक भेजने के लिए कहा है।
  • माना जा रहा है कि बोर्ड 15 जनवरी से पहले नीलामी की तारीखों, जगह और नियमों की आधिकारिक घोषणा कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed