फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 Sachin Tendulkar son Arjun Tendulkar re-bought by Mumbai Indians in ipl mega auction

IPL Auction 2022: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने फिर खरीदा, पिछली बार से ज्यादा पैसे मिले

Sun, 13 Feb 2022 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 13 Feb 2022 10:24 PM IST
सार

महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से आईपीएल में दिखाई देंगे। उन्हें पिछले साल मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और इस बार फिर से मुंबई ने ही उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

विज्ञापन
IPL Auction 2022 Sachin Tendulkar son Arjun Tendulkar re-bought by Mumbai Indians in ipl mega auction
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से आईपीएल में दिखाई देंगे। उन्हें पिछले साल मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और इस बार फिर से मुंबई ने ही उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। अर्जुन को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये ज्यादा मिले। मुंबई ने उन्हें इस बार 30 लाख रुपये में खरीदा। पिछली बार उसे अर्जुन के लिए 20 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे।
विज्ञापन


अर्जुन तेंदुलकर के पेशेवर क्रिकेट करियर को देखें तो उन्हें दो टी20 मैचों में खेलने का मौका मिला। मुंबई की टीम के लिए अर्जुन ने इस दौरान दो विकेट लिए हैं। वहीं, कुल तीन रन बनाए हैं। पिछली बार मुंबई ने उन्हें खरीदा तो जरूर था, लेकिन एक भी मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार नीलामी में अर्जुन के लिए दो टीमों ने बोली लगाई। मुंबई के अलावा गुजरात टाइटन्स ने भी उनमें दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने सबसे पहले उनके लिए बोली लगाई। इसके बाद गुजरात ने उसे 25 लाख रुपये तक पहुंचाया। इस पर मुंबई के टेबल पर बैठे सभी लोग हंसने लगे। उन्होंने बोली को आगे बढ़ाते हुए 30 लाख रुपये तक पहुंचा दिया। गुजरात की टीम ने आगे बोली नहीं लगाई और मुंबई ने अर्जुन को खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन के अलावा मुंबई ने ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, बासिल थम्पी, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, संजय यादव, रमनदीप सिंह, आर्यन जुयाल, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि , अरशद खान, टाइमल मिल्स, जोफ्रा आर्चर, फैबियन एलन, डेनियल सैम्स, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड और रिले मेरेडिथ को खरीदा है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह को टीम ने पहले ही रिटेन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed