{"_id":"5c1b44a7bdec22571d7df8ce","slug":"ipl-auction-2019-bengal-teenager-prayas-ray-burman-hits-jackpot-joins-rcb-in","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन है 16 साल का प्रयास रे बर्मन, जो IPL 2019 नीलामी में बन गया करोड़पति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर कौन है 16 साल का प्रयास रे बर्मन, जो IPL 2019 नीलामी में बन गया करोड़पति
अंशुल तलमले, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2019 का बिगुल बज चुका है। दुनिया के इस सबसे बड़े टी-20 टूर्नामेंट में अब महज चंद माह ही शेष है। ऐसे में बीते दिनों आईपीएल ऑक्शन हुआ। जहां कई अनजान क्रिकेटर्स की किस्मत ऐसी पलटी खाई कि वे रातों-रात करोड़पति बन गए। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं प्रयास रे बर्मन।
2 of 7
महज 16 साल की उम्र में इस खिलाड़ी पर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दांव लगाया। प्रयास इस नीलामी में शामिल होने वाले सबसे खिलाड़ी थे। यह उनके खेल का ही कमाल है कि बालिग होने से पहले ही वे अब विराट कोहली और एबी डीविलियर्स सरीखे धुरंधरों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे।
3 of 7
मूलत: बंगाल से आने वाले प्रयास रे बर्मन का बेस प्राइज 20 लाख था। मगर उनकी लेग स्पिन क्षमता को भांपते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.5 करोड़ में खरीदा। प्रयास नीलामी की पूरी प्रक्रिया टीवी में देख रहे थे। इस दौरान उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उनकी कीमत इतनी ज्यादा आंकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अब तक लिस्ट-ए के 9 मैचों में 11 विकेट चटकाने वाले प्रयास ने शुरुआत में आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया था। मगर शेड्यूल फिक्स होने से कुछ देर पहले उनके पास CAB (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल) की ओर से फोन कॉल आता है, जहां उन्हें बताया जाता है कि कई फ्रैंचाइजी आपके बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
6 फीट 1 इंच लंबा यह फिरकी गेंदबाज शेन वॉर्न के बॉलिंग वीडियो देखते-देखते बड़े हुए। सौरव गांगुली-ग्रेग चैपल विवाद का उनकी जिंदगी में बेहद गहरा प्रभाव है। दरअसल, उस मामले के बाद सौरव गांगुली की टीम से छुट्टी हो गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।