{"_id":"5c1bbb1abdec2256a8714649","slug":"jharkhand-coach-rajiv-kumar-says-ms-dhoni-playing-ranji-trophy-would-mean-a-youngster-sitting-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झारखंड के कोच ने क्रिकेट पंडितों को चौंकाया, बोले- धोनी इसलिए नहीं खेल रहे रणजी ट्रॉफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
झारखंड के कोच ने क्रिकेट पंडितों को चौंकाया, बोले- धोनी इसलिए नहीं खेल रहे रणजी ट्रॉफी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 20 Dec 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज खेलने के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। धोनी अब अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से खेलते दिखाई देंगे।
2 of 5
ms dhoni
गौरतलब है कि हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने सवाल उठाया था कि, धोनी रणजी ट्रॉफी क्यों नहीं खेल रहे हैं, जिससे उनकी प्रैक्टिस भी हो जाएगी और वो अपने फॉर्म में भी वापस आ जाएंगे। 'धोनी रणजी ट्रॉफी क्यों नहीं खेल रहे हैं' बात पर झारखंड के कोच राजीव कुमार ने क्रिकेट पंडितों को अपने बयानों से चौंका दिया है।
3 of 5
ms dhoni
हालांकि, अब झारखंड क्रिकेट टीम के कोच राजीव कुमार ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बात करते हुए कहा, धोनी से रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर हम बात कर चुके हैं। उनका कहना है कि अगर धोनी चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हैं तो इससे किसी युवा खिलाड़ी के लिए टीम में खेलने का रास्ता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ms dhoni
उन्होंने कहा, 'धोनी के चार दिवसीय रणजी मैच नहीं खेलने का इसका मतलब साफ है। धोनी नहीं चाहते कि उनकी वजह से कोई युवा खिलाड़ी अपने मौके से वंचित रह जाए। धोनी के रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने के कारण को समझना होगा। हमें धोनी के इस नजरिए को समझने की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 5
ms dhoni
राजीव कुमार ने कहा, 'धोनी की मैं इस इस बात पर तारीफ करूंगा कि जब भी वो रांची में होते हैं, तो प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते हैं और इसके अलावा युवा क्रिकेटरों से बात भी करते हैं। क्या आपको लगता है कि धोनी ऐसा चाहेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।