{"_id":"69d251f779d78799ec02e41e","slug":"ipl-2026-srh-vs-lsg-rishabh-pant-catch-video-goes-viral-see-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs LSG: हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिखा ऋषभ पंत का 'सुपरमैन' शो, हैरतअंगेज कैच से लूटी महफिल; वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs LSG: हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिखा ऋषभ पंत का 'सुपरमैन' शो, हैरतअंगेज कैच से लूटी महफिल; वीडियो वायरल
Sun, 05 Apr 2026 05:44 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:44 PM IST
सार
हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने लियाम लिविंगस्टोन का शानदार कैच लपककर सभी को हैरान कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत ने लपका शानदार कैच
- फोटो : LSG (Videograb)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसने मैच का पूरा माहौल बदल दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में पंत की फुर्ती चर्चा का केंद्र बन गई।
विज्ञापन
पंत का 'मैजिक मोमेंट'
पारी के आठवें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने दिग्वेश राठी की गेंद पर स्कूप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में चली गई। पंत ने पहले बाईं ओर मूव किया, फिर तेजी से दाईं ओर छलांग लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। यह कैच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे इस सीजन के बेहतरीन कैचों में गिना जा रहा है।

Proper Spidey instincts 🫡🕸️☝️pic.twitter.com/iydxjclOCu
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 5, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
हेनरिक क्लासेन
- फोटो : IPL
सनराइजर्स की पारी
सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स को 157 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की और हैदराबाद की पारी लड़खड़ा दी, लेकिन क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई जिससे टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाने में सफल रही।

लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL
सनराइजर्स के लिए क्लासेन ने 41 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए, जबकि नीतीश ने 33 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिरमन सिद्धार्थ को एक-एक विकेट मिले।