{"_id":"69c8cb12c3d1453cee02d1ea","slug":"ipl-2026-mi-vs-kkr-team-preview-today-match-mumbai-vs-kolkata-ipl-aaj-ka-match-venue-time-live-streaming-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs KKR Match Preview: केकेआर और MI के बीच मैच आज, चोटिल कोलकाता पर भारी पड़ सकते हैं मुंबई के मजबूत महारथी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs KKR Match Preview: केकेआर और MI के बीच मैच आज, चोटिल कोलकाता पर भारी पड़ सकते हैं मुंबई के मजबूत महारथी
Sun, 29 Mar 2026 12:17 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:17 PM IST
सार
केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। ओवरऑल आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा भारी है और केकेआर की टीम खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर की टीम इन चुनौतियों से किस तरह पार पाती है।
विज्ञापन
केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IANS
विस्तार
पांच साल से छठे आईपीएल खिताब के लिए संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस की टीम खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रविवार को बड़ी जीत दर्ज कर धमाकेदार आगाज करना चाहेगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई गेंदबाजी और बल्लेबाजी समेत हर क्षेत्र में तीन बार के विजेता केकेआर से मजबूत दिख रही है।
विज्ञापन
मुंबई को छठे खिताब की तलाश
मुंबई इंडियंस ने 2013 से 2020 के बीच पांच खिताब जीते थे, लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से चैंपियन नहीं बन पाई है। इस बार हार्दिक पांड्या की अगुआई में मुंबई मजबूत दिख रही है। रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी के लिए उत्सुक होंगे। टी-20 विश्व विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। मुंबई के पास कई शानदार विदेशी खिलाड़ी भी हैं, जिनमें रिकेल्टन, रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स और ट्रेंट बोल्ट प्रमुख हैं। हालांकि, स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई के लिए टीम का चयन कड़ी चुनौती होगा।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ क्या केकेआर दिखा पाएगी दम? चोट ने बढ़ाई मुश्किल; देखें संभावित प्लेइंग-11

केकेआर के मुख्य तेज गेंदबाज चोटिल होकर बाहर हो गए हैं, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा अंगकृष को वानखेड़े में खेलने का अच्छा अनुभव है। बल्लेबाजी में फिन एलन, टिम सीफर्ट मजबूती देंगे। रचिन रवींद्र, सुनील नरेन से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद है। मुस्तफिजुर रहमान की जगह शामिल किए गए ब्लेसिंग मुजरबानी पर तेज गेंदबाजी, तो वरुण चक्रवर्ती पर स्पिन आक्रमण का भार रहेगा।
क्या है मुंबई का मजबूत पक्ष
- रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे। रोहित के अलावा उसकी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं जिनमें भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव, पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं।
- मुंबई इंडियंस के पास कई शानदार विदेशी खिलाड़ी भी हैं, जिनमें रेयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर, विल जैक्स, एएम गजनफर और ट्रेंट बोल्ट प्रमुख हैं।
- बुमराह और बोल्ट की जोड़ी खतरनाक साबित हो सकती है। शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर के रूप में मुंबई इंडियंस के पास दो अनुभवी भारतीय गेंदबाज हैं, जबकि नमन धीर एक बार फिर फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाने की कोशिश करेंगे। पिछले साल उन्होंने अपनी इस भूमिका के साथ पूरा न्याय किया था।
केकेआर के पास विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा पूल
नीलामी के समय केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण अच्छा नजर आ रहा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया था, जबकि उसके दो भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी प्रतिभाशाली हैं लेकिन उन पर दबाव हो सकता है। ऐसे में गेंदबाजी विभाग की बड़ी जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती को निभानी पड़ेगी जो टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। केकेआर की टीम में सीएसके के दो पूर्व खिलाड़ी रचिन रविंद्र और मथीशा पथिराना भी शामिल हैं। टिम सीफर्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एकमात्र शुरुआती विकल्प हैं, जबकि उनके पास कैमरन ग्रीन और सुनील नरेन के रूप में दो बेहतरीन ऑलराउंडर भी मौजूद हैं। वहीं, फिन एलेन के तौर पर भी टीम के पास एक अच्छा बल्लेबाज है।