GT vs KKR: जय शाह-सौरव गांगुली ने जीते दिल, अहमदाबाद में VIP कल्चर से दूर आम दर्शकों के बीच बैठकर देखा मैच
गुजरात और कोलकाता के बीच खेले गए मुकाबले में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दिल जीते। दोनों वीआईपी कल्चर को पीछे छोड़ आम दर्शकों के बीच स्टैंड्स में बैठकर मुकाबले का लुत्फ उठाते नजर आए।
विस्तार
यह मुकाबला गुजरात और केकेआर के बीच खेला गया। आमतौर पर बड़े अधिकारी और पूर्व खिलाड़ी वीआईपी एरिया में बैठते हैं, लेकिन जय शाह और सौरव गांगुली को फैंस के बीच बैठा देख सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। लोग इसे 'वीआईपी कल्चर' से दूर रहने की मिसाल बता रहे हैं।
ICC Chairman Jay Shah and Legendary Sourav Ganguly at Ahmedabad Watching IPL in the middle of Crowd. pic.twitter.com/Ca6JN8YoD0
— Sonu Jaat • Cricket (@TheSonuJaat) April 17, 2026
Jay Shah and Sourav Ganguly enjoying the IPL atmosphere with fans ❤️
— Cric Score (@TheClearPost) April 17, 2026
Cricket, fans, and legends all in one photo. pic.twitter.com/KHUJ9fpOpj
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अजिंक्य रहाणे को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। नंबर तीन पर उतरे अंगकृष रघुवंशी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 4 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हुए। टिम सीफर्ट भी 14 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाकर आउट हुए। 32 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही केकेआर की पारी को रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। पॉवेल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।
अनुकूल रॉय सात गेंदों में नौ रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। रिंकू सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज एक रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह ने आठ गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। हालांकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ग्रीन ने सात चौके और चार छक्के लगाए। गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, सिराज और अशोक शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।