{"_id":"69ece7773566d7857b0ee9ac","slug":"ipl-2026-fast-bowler-khaleel-ahmed-undergoes-successful-surgery-chennai-super-kings-provide-fitness-update-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: तेज गेंदबाज खलील अहमद की सफल रही सर्जरी, चेन्नई सुपर किंग्स ने फिटनेस को लेकर दी अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: तेज गेंदबाज खलील अहमद की सफल रही सर्जरी, चेन्नई सुपर किंग्स ने फिटनेस को लेकर दी अपडेट
Sat, 25 Apr 2026 09:42 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:42 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने तेज गेंदबाज खलील अहमद की फिटनेस पर अपडेट दिया है। सीएसके के अनुसार, खलील की सर्जरी सफल हो गई है। खलील चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
खलील अहमद
- फोटो : ANI
विस्तार
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने फैंस को अच्छी खबर दी है। चोटिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है, जिन्हें दाहिने क्वाड्रिसेप्स में चोट लगने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर होना पड़ा था। 28 वर्षीय तेज गेंदबाज खलील अहमद 16 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए थे।
विज्ञापन
कैसे लगी थी चोट?
फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक अपडेट में कहा, 'खलील की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। हम उनके जल्द ठीक होने और मजबूत वापसी की कामना करते हैं।' रन-अप के दौरान खलील अचानक रुक गए। शुरुआत में ऐसा लगा कि उन्हें क्रैम्प्स (ऐंठन) है, लेकिन उन्हें दाहिना पैर पकड़े हुए देखा गया। इसके बाद खलील को अपने स्पेल के बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा उनका ओवर साथी खिलाड़ी गुरजपनीत सिंह ने पूरा किया। बाद में मेडिकल जांच में पता चला कि उनके क्वाड्रिसेप्स में चोट है। इस तरह की चोट एक तेज गेंदबाज के लिए काफी गंभीर मानी जाती है।

आईपीएल 2026 का सीजन अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। ऐसे में खलील का टीम में न होना सीएसके के लिए एक बड़ा झटका है। वह टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण का एक अहम हिस्सा थे, उनके बाहर होने से टीम की गेंदबाजी यूनिट और भी कमजोर पड़ गई है। फ्रेंचाइजी इस समय अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी की गैरमौजूदगी से भी जूझ रही है, जो पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वहीं, विदेशी तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी टीम से जुड़ चुके हैं, लेकिन वह पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर से वापसी कर रहे हैं।
सीएसके ने की है वापसी
चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। टीम ने हाल ही में मुंबई इंडियंस पर 103 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने पिछले चार में से तीन मुकाबले जीते हैं, जिसमें संजू सैमसन और अकील होसेन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से होगा।