{"_id":"69d11d4b8704ba7d860e22b0","slug":"ipl-2026-dc-vs-mi-who-is-sameer-rizvi-played-two-ipl-knocks-and-delhi-capitals-won-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं समीर रिजवी?: पांच साल की उम्र में पकड़ा बल्ला, मामा से सीखे गुर; लगातार दूसरे मैच में DC को दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं समीर रिजवी?: पांच साल की उम्र में पकड़ा बल्ला, मामा से सीखे गुर; लगातार दूसरे मैच में DC को दिलाई जीत
Sat, 04 Apr 2026 07:46 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:46 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत में समीर रिजवी का अहम योगदान रहा। इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए रिजवी ने 90 रनों की पारी खेलकर टीम को लगातार दूसरे आईपीएल में जीत दिलाई।
विज्ञापन
समीर रिजवी-डेविड मिलर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समीर रिजवी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने समीर रिजवी के 90 रन की पारी के दम पर 18.1 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर अपने नाम किया। समीर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे और उन्होंने लगातार दूसरे मैच में प्रभाव छोड़ा।
ये भी पढ़ें: DC vs MI: समीर रिजवी ने लगातार दूसरे मैच में छोड़ा 'इम्पैक्ट', दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत; तालिका में बदलाव

समीर रिजवी
- फोटो : PTI
कौन हैं समीर रिजवी?
उत्तर प्रदेश के मेरठ से आने वाले समीर रिजवी ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कमाल दिखाया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस ऑक्शन से पहले तक शायद ही कोई समीर को जानता था, लेकिन नीलामी में करोड़पति बन इस खिलाड़ी ने तहलका मचा दिया था। हालांकि, एक साल बाद ही चेन्नई ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद वह 2025 में दिल्ली में गए और इस सीजन भी दिल्ली के लिए ही खेल रहे हैं।
समीर को यूपी की टीम में उनकी बल्लेबाजी के लिए दाएं हाथ सुरेश रैना 2.0 कहा जाता है। समीर ने अपने क्रिकेट करियर में सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी आयोजित कई टूर्नामेंट, ट्रॉफी खेलीं। उन्होंने हर जगह अपनी शानदार बल्लेबाजी का कमाल दिखाया। उन्हें आईपीएल 2025 से पहले ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 95 लाख रुपये में साइन किया था।

पांच साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे समीर
समीर रिजवी पांच साल की उम्र से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। साल 2023 में यूपी लीग में उन्होंने 35 छक्के लगाए थे। इसके बाद से वह सिक्सर किंग के नाम से मशहूर हो गए। मूल रूप से लोईया गांव के रहने वाले पिता हसीन ने समीर गांधीबाग में कोचिंग के लिए भेजा था। गांधीबाग में समीर के मामा तनकीब अख्तर कोचिंग कराते हैं। उन्होंने समीर को क्रिकेट का क, ख, ग सिखाया। बाद में बेटे की वजह से परिवार मेरठ ही शिफ्ट हो गया। फिलहाल लालकुर्ती में रहता है।

शतक से चूके रिजवी
समीर ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की और डेविड मिलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दिल्ली ने रिजवी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा। रिजवी ने पहले पाथुम निसांका के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और फिर मिलर के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। समीर हालांकि, शतक पूरा नहीं कर सके और 51 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के लिए निसांका ने 44 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर 21 रन बनाकर नाबाद रहे और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद तीन रन बनाए।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर चमके रिजवी
रिजवी आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हुए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम है। बटलर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 107 रन बनाए थे।