फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Alyssa Healy Reveals Reason Why Has Mitchell Starc Not Joined Delhi Capitals Yet

IPL 2026: अब तक दिल्ली से क्यों नहीं जुड़े मिचेल स्टार्क? पत्नी एलिसा हीली ने बताई वजह; जानिए क्या कहा

Fri, 27 Mar 2026 10:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 10:01 PM IST
सार

मिचेल स्टार्क चोट के कारण अभी दिल्ली कैपिटल्स से नहीं जुड़े हैं और उनकी फिटनेस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मंजूरी का इंतजार है। उनकी पत्नी एलिसा हीली ने साफ कहा कि अगर स्टार्क फिट होते, तो जरूर टीम के साथ होते।

विज्ञापन
IPL 2026: Alyssa Healy Reveals Reason Why Has Mitchell Starc Not Joined Delhi Capitals Yet
स्टार्क और उनकी पत्नी एलिसा हीली - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कई टीमों को खिलाड़ियों की चोटों ने बड़ा झटका दिया है। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे बड़े ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शुरुआती मैचों से बाहर हैं। हालांकि, हेजलवुड आरसीबी से जुड़ चुके हैं और कमिंस की फिटनेस पर अपडेट आ चुका है, लेकिन स्टार्क का मामला थोड़ा अलग है। दिल्ली कैपिटल्स अभी भी उनके फिट होने और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

हीली ने दी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस बीच सोशल मीडिया पर एक फैन ने स्टार्क की गैरमौजूदगी को लेकर नाराजगी जताई। उस पोस्ट पर स्टार्क की पत्नी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली ने जवाब देते हुए साफ किया कि स्टार्क चोटिल हैं। हीली ने लिखा, 'शायद इसलिए क्योंकि वो चोटिल हैं... अगर वो गेंदबाजी नहीं कर सकते तो खेलेंगे कैसे?' उन्होंने आगे कहा, 'अगर वो पूरी तरह फिट होते, तो जरूर टीम के साथ होते।'

Latest and Breaking News on NDTV

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्क की खलेगी दिल्ली को कमी
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के लिए अपनी गेंदबाजी आक्रमण की योजना स्टार्क के इर्द-गिर्द बनाई थी, खासकर नई गेंद से उनकी घातक गेंदबाजी को ध्यान में रखते हुए। लेकिन उनकी गैरमौजूदगी से टीम को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन में अच्छी शुरुआत के बावजूद प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। अब 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में टीम अपने लंबे इंतजार को खत्म कर पहली बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed