फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'We would rather lose now than in a knockout match...', said Phil Salt after defeat vs SRH

IPL 2025: 'हम किसी नॉकआउट मैच की जगह अभी हारना पसंद करेंगे...', एसआरएच के खिलाफ हार के बाद बोले सॉल्ट

Sat, 24 May 2025 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 24 May 2025 04:13 PM IST
सार

आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और सॉल्ट ने कहा, 'हम एक मैच हारे है। कोई भी क्रिकेट मैच हारना नहीं चाहता है। मुझे और पूरी आरसीबी को इससे निराशा है। आप एलिमिनेटर में ऐसा परिणाम नहीं देखना चाहेंगे ऐसे में अभी के लिए यह बुरा नहीं है।'

विज्ञापन
IPL 2025: 'We would rather lose now than in a knockout match...', said Phil Salt after defeat vs SRH
दिनेश कार्तिक और फिल सॉल्ट - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मिली हार को सकारात्मक तरीके से लेते हुए कहा कि वे आईपीएल प्ले-ऑफ की बजाय लीग चरण में ऐसी हार पसंद करेंगे। जीत के लिए मिले 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सॉल्ट (62) और दिग्गज विराट कोहली (43) ने आरसीबी को आक्रामक शुरुआती दिलाई, लेकिन टीम एक गेंद शेष रहते 189 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन

आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और सॉल्ट ने कहा कि हार से टीम की आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'इस परिणाम को देखने का एक दूसरा नजरिया भी है। आप इससे थोड़े निराश हो सकते है लेकिन आप प्लेऑफ में ऐसा परिणाम नहीं चाहेंगे। हमने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हम एक मैच हारे है। कोई भी क्रिकेट मैच हारना नहीं चाहता है। मुझे और पूरी आरसीबी को इससे निराशा है। आप एलिमिनेटर में ऐसा परिणाम नहीं देखना चाहेंगे ऐसे में अभी के लिए यह बुरा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा, 'हमें इससे सीख लेने की जरूरत है। हम जिन चीजों को अच्छे से कर सके और जिसे अच्छे से नहीं कर सके उस पर गौर करने की जरूरत है। हमें फिर से इस पर विचार करेंगे।' इस हार के बाद आरसीबी के लिए शीर्ष दो में जगह बनाने की उम्मीदें अब दूसरे नतीजों पर निर्भर हैं। लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में जीत भी टीम केवल 19 अंक तक पहुंच सकेगी। सॉल्ट ने कहा कि टीम अपनी अंतिम लीग स्थिति को लेकर बहुत चिंतित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मैं यहां बैठकर यह नहीं कह सकता कि हम पहले, दूसरे, तीसरे या चौथे स्थान पर रहना पसंद करते हैं। हमने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और एक बार जब आप प्लेऑफ में पहुंच जाते हैं तो आपको बेखौफ होकर खेलना होता है और ट्रॉफी जीतने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करना होता है।'

एसआरएच के सहायक कोच साइमन हेल्मोट ने कहा कि टीम शीर्ष पांच में जगह बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है। एसआरएच ने सत्र की शानदार शुरुआत की थी लेकिन 13 मैचों में सात हार और पांच जीत के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है। टीम को अति-आक्रामक दृष्टिकोण का खामियाजा भुगतना पड़ा और हेल्मोट ने स्वीकार किया कि टीम लगातार साझेदारियां बनाने के लिए संघर्ष करती रही।

उन्होंने कहा, 'यह ऐसा है जिसके बारे में हमने बात की है। हमने हमेशा बुद्धिमानी और चतुराई के साथ क्रिकेट खेलने की बात की है। इसमें मैदान और टीम की परिस्थितियों का आकलन शामिल है ताकि हम मैच जीतने वाला कुल स्कोर बना सकें। लीग के आखिरी चरण में कुछ मैचों में जीत दर्ज करना अच्छा है। हमने अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया। हम उस मैच में भी अच्छी स्थिति में थे तो बारिश की भेंट चढ़ गया। पिछले तीन मैच हमारे लिए शानदार रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed