फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 SRH vs KKR: Hyderabad made the third highest score of IPL Heinrich Klassen hit century

SRH vs KKR: हैदराबाद ने बनाया आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर, क्लासेन और हेड ने मचाया धमाल

Sun, 25 May 2025 09:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 May 2025 09:54 PM IST
सार

क्लासेन की शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर बना लिया। इससे पहले टीम ने राजस्थान के खिलाफ लीग चरण के अपने पहले मुकाबले में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। वहीं, पिछले वर्ष हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट खोकर 287 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
IPL 2025 SRH vs KKR: Hyderabad made the third highest score of IPL Heinrich Klassen hit century
हेनरिक क्लासेन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर बना लिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। उनके लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन ने सर्वाधिक 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड 40 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन

हैदराबाद ने बनाया आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर
क्लासेन की शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर बना लिया। इससे पहले टीम ने राजस्थान के खिलाफ लीग चरण के अपने पहले मुकाबले में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। वहीं, पिछले वर्ष हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट खोकर 287 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल इतिहास के सर्वोच्च स्कोर

रन टीम विपक्षी टीम साल
287/3 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2024
286/6 सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान रॉयल्स 2025
278/3 सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता नाइट राइडर्स 2025
277/3 सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस 2024
272/7 कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स 2024
266/7 सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स 2024
विज्ञापन

IPL 2025 SRH vs KKR: Hyderabad made the third highest score of IPL Heinrich Klassen hit century
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
क्लासेन ने जड़ा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक 
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। सुनील नरेन ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। वह 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नरेन ने ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई। वह छह चौके और इतने ही छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 

कोलकाता के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन अलग रंग में नजर आए। उन्होंने महज 37 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था। इस मैच में ईशान किशन ने 29 रन बनाए जबकि अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed