{"_id":"682c53e574b9e5613b079caf","slug":"ipl-2025-shivam-shukla-selected-in-kkr-squad-mpl-star-turns-mystery-spinner-sensation-cricket-career-profile-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: शिवम शुक्ला का केकेआर में चयन, एमपीएल में छोड़ी थी छाप; जानिए मिस्ट्री स्पिनर के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: शिवम शुक्ला का केकेआर में चयन, एमपीएल में छोड़ी थी छाप; जानिए मिस्ट्री स्पिनर के बारे में सबकुछ
Tue, 20 May 2025 03:35 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 20 May 2025 03:35 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शिवम शुक्ला ने घरेलू स्तर पर सिर्फ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का एक सत्र खेला है। इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पहले सत्र में सुर्खियां बटोरीं थीं। छह मैचों में शिवम ने 12 विकेट झटके, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन देकर चार विकेट रहा।
विज्ञापन
शिवम शुक्ला
- फोटो : Kolkata Knight Riders-instagram (screengrab)
विस्तार
गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब उसे ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला 25 मई यानी रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने मध्य प्रदेश के मिस्ट्री स्पिनर शिवम शुक्ला को टीम में शामिल किया है। उन्हें वेस्टइंडीज के घातक ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल की जगह टीम में एंट्री मिली है।
विज्ञापन
कौन हैं शिवम शुक्ला?
मध्य प्रदेश के शिवम शुक्ला ने घरेलू स्तर पर सिर्फ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का एक सत्र खेला है। इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पहले सत्र में सुर्खियां बटोरीं थीं। छह मैचों में शिवम ने 12 विकेट झटके, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन देकर चार विकेट रहा। उनका इकोनॉमी रेट केवल 6.2 रहा और उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा। उनकी कंसिस्टेंसी और विविधतापूर्ण स्पिन गेंदबाजी ने उन्हें एक उभरते हुए स्पिनर के रूप में स्थापित किया। शिवम को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (बॉलिंग कैटेगरी)' के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
महानार्यमन सिंधिया की मेहनत ला रही रंग
ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष व एमपीएल के चेयरमैन महानआर्यमन सिंधिया का विचार यही था की एमपीएल ना केवल एक होम ग्रोन टी 20 लीग बने बल्कि एमपी के खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म भी बने जिससे खिलाड़ी यहां प्रदर्शन कर आईपीएल, देश की राष्ट्रीय टीम व विश्व के विभिन्न लीग व काउंटी में अपनी जगह बनाए। एमपीएल के शानदार आयोजन व अंतर्राष्ट्रीय मानको के कारण आज भारतीय स्काउट विशेष रूप से एमपीएल में खिलाड़ियों पर नजर बनाए रखते हैं।