फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Sai Kishore made Carrom ball his new weapon, said- was working on it for three-four years RCB vs GT

IPL 2025: साई किशोर ने इस गेंद को बनाया अपना नया हथियार, कहा- पिछले तीन-चार वर्षों से इस पर काम कर रहा था

Thu, 03 Apr 2025 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Apr 2025 04:59 PM IST
सार

साई सुदर्शन ने भी साई किशोर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि किशोर हमेशा चुतराई से बल्लेबाजों को चकमा देने की कोशिश करते हैं और यही उन्हें मैच में घातक बनाए रखती है।

विज्ञापन
IPL 2025: Sai Kishore made Carrom ball his new weapon, said- was working on it for three-four years RCB vs GT
आर साई किशोर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइंटस ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसके घर पर हरा दिया। इस जीत में बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके। मैच के दौरान साई किशोर ने कैरम बॉल से क्रुणाल पांड्या को चौंका भी दिया था। अब साई किशोर ने खुलासा किया है कि कैरम बॉल से बल्लेबाजों को गच्चा देने के लिए तैयार हैं जिस पर वह पिछले तीन-चार वर्षो से काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इस 28 वर्षीय स्पिनर ने मैच के बाद खुलासा किया कि वह पिछले कुछ सत्र से कैरम बॉल पर काम कर रहे थे लेकिन उन्होंने किसी भी तरह के मैच में अभी तक इसका उपयोग नहीं किया था। किशोर ने कहा, 'टी20 क्रिकेट में प्रासंगिक बने रहने के लिए आपको हमेशा अपने खेल में कुछ नया जोड़ना होगा। मैं पिछले तीन-चार वर्षो से इसका अभ्यास कर रहा था लेकिन मैंने कहीं भी इसका उपयोग नहीं किया था। मैं आईपीएल में इसका उपयोग करने को लेकर आश्वस्त था और मैंने खुद पर भरोसा बनाए रखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, साई सुदर्शन ने भी साई किशोर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि किशोर हमेशा चुतराई से बल्लेबाजों को चकमा देने की कोशिश करते हैं और यही उन्हें मैच में घातक बनाए रखती है। साई किशोर इस सीजन काफी किफायती साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में छह विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.42 का रहा है।
विज्ञापन

आरसीबी और जीटी के बीच मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 169 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की टीम एक समय 42 रन पर चार विकेट गंवा चुका थी, लेकिन लिविंगस्टोन ने 40 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके से 54 रन की पारी खेलने के अलावा जितेश शर्मा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 और टिम डेविड (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर आरसीबी का स्कोर आठ विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया।

इसके जवाब में टाइटंस ने जोस बटलर की 39 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 73 रन की पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (49 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 75 और शेरफेन रदरफोर्ड (18 गेंद में नाबाद 30 रन, तीन छक्के-एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 63 रन की अटूट साझेदारी से 17.5 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर आसान जीत हासिल की। आरसीबी का अगला मैच सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस से वानखेड़े में है। वहीं, गुजरात की टीम अपने अगले मैच में छह अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स का सामना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed