फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Rishabh Pant will be the captain of Lucknow Super Giants Sanjiv Goenka confirmed

IPL 2025: ऋषभ पंत होंगे लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान, संजीव गोयनका ने किया एलान, बोले- वो हमारे लिए सफल होंगे

Mon, 20 Jan 2025 03:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 20 Jan 2025 03:17 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स का कप्तान बनाया गया है। सोमवार को टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इसका एलान किया है।

विज्ञापन
IPL 2025: Rishabh Pant will be the captain of Lucknow Super Giants Sanjiv Goenka confirmed
ऋषभ पंत - फोटो : https://www.lucknowsupergiants.in/team/rishabh-pant-65756-profile

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स का कप्तान बनाया गया है। सोमवार को टीम के मालिक संजीव गोयंका ने इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में पंत आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बनेंगे। बता दें कि, लखनऊ ने केएल राहुल को रिटेन नहीं किया था जो पिछले संस्करण तक टीम की कप्तानी कर रहे थे। आगामी संस्करण के लिए लखनऊ को कप्तान की तलाश थी जो अब पंत के रूप में पूरी हो गई है।
विज्ञापन


गोयनका ने कहा- बहुत सरल है और यह भविष्य के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान की घोषणा के बारे में है और वह ऋषभ पंत हैं। हमने उस समय ही इस पर फैसला कर लिया था जब हमने उन्हें नीलामी में जीता था, लेकिन हम एक साथ इसकी घोषणा करने के लिए समय का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: Rishabh Pant will be the captain of Lucknow Super Giants Sanjiv Goenka confirmed
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल इतिहास के महंगे खिलाड़ी बने थे पंत 
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया था जो 26.75 करोड़ रुपये में बिके थे। 2016 के बाद पहली बार पंत दिल्ली के अलावा किसी और टीम से खेलते दिखेंगे। 

ऋषभ पंत के लिए लखनऊ और आरसीबी के बीच शुरुआत में जंग देखने मिली थी। पंत दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे और कम ही समय में उनकी कीमत 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी। इस दौरान हैदराबाद भी दौड़ में शामिल हुई, लेकिन लखनऊ ने भी हार नहीं मानी। नीलामी टेबल पर हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और लखनऊ के मालिक संजय गोयनका लगातार पंत के लिए बोली लगाते रहे और देखते ही देखते कीमत 17 करोड़ के पार पहुंच गई थी। 

हैदराबाद और लखनऊ यहां भी नहीं रुके और पंत पर बोली बढ़ती रही। लखनऊ ने पंत के लिए 20.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई और हैदराबाद ने हाथ वापस खींच लिए। हालांकि, दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल किया। इसके बाद लखनऊ ने पंत के लिए 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया और दिल्ली ने अपने हाथ पीछे कर लिए। इस तरह पंत 27 करोड़ रुपये में बिके और लखनऊ ने उन्हें आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर लिया।

2016 से दिल्ली के लिए खेल रहे थे पंत 
पंत ने 2016 से दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने 110 मैचों में 35.31 के औसत से 3284 रन बनाए जिसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। पंत को 2021 में टीम का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने उसी सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। आईपीएल 2025 सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले लखनऊ ने निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आयुष बडोनी को रिटेन किया था। लखनऊ के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक लेकर सातवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed